विज्ञापन

IND-W vs PAK-W: मैच से पहले भारतीय महिला टीम का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं करेगी भारतीय टीम

महिला वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपरहिट मुकाबला आज खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाएगी .

IND-W vs PAK-W: मैच से पहले भारतीय महिला टीम का बड़ा फैसला, पाक खिलाड़ियों से हैंडशेक नहीं करेगी भारतीय टीम
IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, हैडशेक लागू रहेगा

Harmanpreet Kaur, IND W vs PAK W: महिला वर्ल्ड कप में आज भारत और पाकिस्तान के साथ मुकाबला है. इस मैच से पहले सबके मन में एक ही सवाल है कि क्या भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाएंगे. इस सवाल को लेकर अब अपडेट सामने आई है. NDTV के बोरिया मजूमदार ने इंग्लैंड से हैंडशेक विवाद को लेकर अपडेट दिया है कि "भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाएंगी". बोरिया मजूमदार ने ये भी कहा है कि "आखिरी समय में क्या होगा. यह तो टॉस के समय ही पता चलेगा लेकिन अभी तक जो बातें सामने आई है कि उसमें यही है कि पाकिस्तान के साथ नो हैंडशेक जारी रहेगा". 

 हैंडशेक को लेकर क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर

इससे पहले हरमनप्रीत ने पत्रकारों से कहा, "मुझे लगता है कि हम यहां क्रिकेट के लिए हैं और सिर्फ क्रिकेट के बारे में ही बात करते हैं. क्रिकेट के अलावा हम किसी और चीज पर बात नहीं करते और मैं क्रिकेट के अलावा किसी और चीज के बारे में सोचती भी नहीं हूं. क्रिकेट शुरू से ही हमारा सपना रहा है और हम सिर्फ उसी के बारे में बात करते हैं. मैच के बारे में हम यही सोच रहे हैं कि यह बस एक और मैच है जिसे हम खेलने जा रहे हैं."

बता दें कि  पिछले साल पुरुषों के एशिया कप के बाद से, पुरुषों और महिलाओं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया है. एशिया कप में सूर्यकुमार यादव की टीम ने जो तरीका अपनाया था, वही तरीका महिला विश्व कप, U19 विश्व कप, राइजिंग स्टार्स एशिया कप और पुरुषों के T20 विश्व कप में भी अपनाया गया है.

भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.

ये भी पढ़ें-\कब से शुरू होगा 2027 का वनडे वर्ल्ड कप? सामने आई तारीख\\\ 

ये भी पढ़ें-भाई आशीर्वाद ने जमाया शतक तो गदगद हुए वैभव सूर्यवंशी, ऐसे रिएक्ट कर दी बधाई, वायरल हुआ पोस्ट

ये भी पढ़ेंINDW vs PAKW: 37 की शेरनी, पाकिस्तान के लिए अकेली काफी है!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harmanpreet Kaur Bhullar, India Women, Pakistan Women, ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com