जारी टी20 विश्व कप (T20 World Cup) में रविवार को टीम रोहित दक्षिण अफ्रीका (Ind vs Sa) के खिलाफ अपने विजयी अभियान को बरकरार नहीं रख सकी और अपने तीसरे नजदीकी मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार से टीम इंडिया को झटका तो लगा है, लेकिन उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं. इसके लिए भारत को बांग्लादेश और जिंबाब्वे के खिलाफ अपने आखिरी दो मैच जीतना होगा. और इन दो जीत के साथ ही अंतिम चार में जगह बना लेगा. बहरहाल, अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत को हार मिली, तो उसके लिए कई बड़ी गलतियां रहीं. चलिए हम आपके लिए वे 5 सबसे बड़ी गलियां लेकर आए हैं, जिसके कारण भारत को हार नसीब हुई.
SPECIAL STORIES:
T20 World Cup डेब्युटेंट का हुआ बुरा हाल, तो गौतम गंभीर ने उठाया चयन पर सवाल
पाकिस्तान को लेकर वसीम जाफर के फनी मीम्स हुए वायरल, फैंस हुए मस्त
बाबर आजम का पहली बार हुआ ऐसा हाल, तो हरभजन ने की सख्त टिप्पणी
1. पहले बल्लेबाजी करने परे उठे सवाल
हार के बाद इस सवाल में खासा वजन आ गया कि टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी क्यों चुनी. एक ऐसी पिच पर जिसे तेज बताया जा रहा था. जहां शुरुआत में अच्छी स्विंग और पेस भी देखने को मिली, वहां रोहित का पहले बैटिंग करना समझ में नहीं आया. वहीं, एक वर्ग यह भी कहा जा रहा है कि दीपक हूडा को खिलाने का कोई मतलब नहीं था. हूडा खाता भी नहीं खोल सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. फिर से खराब ओपनिंग
पिछले मैचों की तरह इस तीसरे मुकाबले में भी भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. केएल राहुल दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके, तो रोहित अच्छी लय के बाद 15 रन ही बना सके. ये दोनों पहले विकेट के लिए 25 ही रन जोड़ सके, जिससे भारत को मजबूत आधार नहीं ही मिल सका
3. मिड्ल ऑर्डर से भी नहीं मिला साथ
ओपनरों के सस्ते में आउट होने के बाद मिड्ल ऑर्डर बल्लेबाजों से भी मदद नहीं मिली. विराट कोहली (12) इस बार चूके, तो उनके साथ ही विश्व कप करियर का पहला मैच खेल रहे दीपक हूडा (0) और हार्ओधिक पांड्या (2) भी भला नहीं कर सके. अगर सूर्यकुमार का बेहतरीन अर्द्धशतक नहीं आता, तो हालात और ज्यादा खराब होते.
4. मजबूत स्कोर नहीं मिल सका
टीम इंडिया के पांच विकेट 49 रन पर पांच विकेट गिरने के बावजूद सूर्यकुमार ने भारत को 133 का स्कोर दिला जरूर दिया, लेकिन टीम रोहित उस मजबूत स्कोर से 25-30 रन दूर रह गयी, जो दक्षिण अफ्रीकी टीम पर एक्स्ट्रा दबाव डालने का काम करता. जब ये रन नहीं बने, तो मनोवैज्ञानिक लाभ भी द.अफ्रीकियों के पक्ष में चला गया.
5. पड़ी खराब फील्डिंग की भी मार
दो बड़े मौके ऐसे रहे, जहां बहुत ही खराब फील्डिंग देखने को मिली. और दोनों ही मौकों पर बचने वाले बल्लेबाज रहे मार्करम. दूसरी बार मार्करम 13वें ओवर में बचे, जब रोहित ने एक आसान रन आउट का मौका गंवा दिया. तब वह 36 रन पर थे. इससे पहले इससे पिछले मतलब 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट ने अश्विन की गेंद पर डीप मिडविकेट पर ऐसा कैच टपका दिया, जिसे वह दस में से नौ बार पकड़ लेंगे. तब भी मार्करम 36 पर थे. मार्करम ने 52 रन बनाए और भारत ने 16 रन का नुकसान झेला. अगर भारत दोनों मौके न गंवाता, तो एक बार को मैच भारत के पक्ष में होता.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं