- फिर सस्ते में आउट हुए बाबर आजम
- पाकिस्तान जीता, लेकिन बाबर फ्लॉप
- आलोचक हुए सिर पर सवार
जारी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) में कुछ दिन पहले भारत से पिटने के बाद पहली बार रविवार को पाकिस्तान को कुछ खुशियां मिलीं, जब उसने नीदरलैंड को छह विकेट से धो दिया. पाकिस्तान भले ही जीत गया हो, लेकिन उसके कप्तन बाबर आजम (Babar Azam) का बुरा समय अभी भी जारी है. नीदरलैंड के खिलाफ बाबर सिर्फ चार ही रन बना सके और खुद ही कॉल पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए. और एक और पारी खराब हुई, तो पहले से ही बाबर आजम के पीछे हाथ धोकर पड़े आलोजकों को पाकिस्तानी कप्तान के खिलाफ एक और बातें बनाने का मौका मिल गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
पाकिस्तान के लिए निश्चित तौर पर बाबर आजम का यह प्रदर्शन बहुत चिंताजनक है क्योंकि उसकी बल्लेबाजी बहुत ज्यादा हद तक बाबर और मोहम्मद रिजवान पर निर्भर है. पिछले तीन मैचों में बाबर का स्कोर 4, 4 और 0 का रहा है. और यह पाक कप्तान के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार हुआ है, जब वह लगातार तीन मैचों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके.
बाबर के इसी प्रदर्शन के बाद कमेंट्री कर रहे भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को इस फौरमेट में बाबर से आगे देखना चाहिए. भज्जी ने जब यह कहा, तो एक बार को कुछ देर के लिए सन्नाटा पसर गया, लेकिन उनके इस कमेंट पर पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने कहा कि वह इससे समहत नहीं हैं.
आकाश बोले कि इस फौरमेट में बाबर की पाकिस्तान टीम में जगह को लेकर कोई सवाल ही नहीं है, लेकिन यह जरूर है कि बाबर को अब पारी की शुरुआत नहीं करनी चाहिए. चोपड़ा बोले कि पाकिस्तान के पास फखऱ जमां जैसा ओपनर है, जो बहुत ही विश्वस्त दिखायी पड़ा है. और ऐसे में अगर बाबर तीसरे क्रम पर खेलने उतरते हैं, तो इससे पाक बल्लेबाजी क्रम को संतुलन मिलेगा, तो वहीं इस क्रम पर बाबर और बेहतर बल्लेबाजी कर पाएंगे.
यह भी पढ़ें:
"आपने भी शोएब मलिक को नहीं किया था विश्व कप की टीम में शामिल...", जब फैंस ने वसीम अकरम को किया ट्रोल
IND vs SA T20 World Cup: आज के मैच में भारत की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान, जानिए क्यों ?
VIDEO: आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी कांटे की टक्कर, भारत को रहना होगा सावधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं