विज्ञापन
8 minutes ago

Rajasthan Panchayat Chunav Live Update: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. आज 16 जिलों में 3314 सरपंच पदों और 28 हजार 682 वार्ड पंचों के लिए मतदान शुरू हो चुका है. सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा, जहां वोटिंग खत्म होने के बाद ही काउंटिंग होगी और सरपंच और पंच पदों का रिजल्ट भी आज ही आ जाएगा. ऐसे में नतीजे देर रात तक जारी होने की संभावना है. खास बात यह है कि पिछली बार चुनाव ईवीएम मशीनों से हुई थी, लेकिन इस बार का चुनाव बैलेट पेपर का इस्तेमाल हो रहा है. जहां एक वोटर दो बार वोटिंग करेगा, पहला वोट सरपंच पद और दूसरा वोट पंच पद के लिए होगा. 

राजस्थान में आज फलोदी, बाड़मेर, भीलवाड़ा, पाली, सिरोही, डूंगरपुर, झालावाड़, अलवर, जोधपुर, उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, राजसमंद, नागौर और बीकानेर जिलों में वोटिंग हो रही है. सुबह से ही सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

राजस्थान में जेनजी वोटर में भी दिख रहा उत्साह

राजस्थान पंचायत चुनाव में जेनजी वोटर में भी उत्साह देखने को मिल रहा. सुबह-सुबह से ही मतदाताओं को लंबी-लंबी कतारे लगी हुई हैं. पहली बार वोटिंग करने वाले युवा भी पंचायत चुनावों को लेकर उत्साह में दिख रहे हैं. 

पाली जिले में पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें

राजस्थान के पाली जिले में भी पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. सुबह से ही मारवाड़ जंक्शन, बगड़ी नगर, रानी पंचायत, सुमेरपुर, सोजत की ग्राम पंचायतों में उत्साह दिख रहा है. 1 हजार 513 ग्राम पंचायतों में आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हो रही है. मतदान के लिए यहां भी सभी व्यवस्थाएं की गई हैं. 

राजस्थान में दिख रहा चुनाव का उत्साह

राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है. सभी पोलिंग बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिए बड़ी संख्या में मतदाताओं की भीड़ दिख रही है. बुजुर्ग मतदाताओं के लिए अलग से व्यवस्था की गई है. 

भीलवाड़ा जिले में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

राजस्थान पंचायत चुनाव में भीलवाड़ा जिले में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा उम्मीदवार हैं. भीलवाड़ा जिले की 326 पंचायतों में 2 हजार 97 उम्मीदवार मैदान में हैं. जबकि सबसे कम उम्मीदवार राजसमंद जिले में हैं. 

राजस्थान के इन जिलों में आज वोटिंग

राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए आज 16 जिलों में मतदान हो रहा है. जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, बाड़मेर, फलोदी, पाली, सिरोही, नागौर और बीकनेर जिले में आज पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. 

राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग जारी

राजस्थान में पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए 16 जिलों की 3 हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए वोटिंग की प्रक्रिया जारी है. सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है, जो शाम को 6 बजे तक चलेगा. मतदान के दौरान सुबह ही बूथों पर लंबी-लंबी लाइनें नजर आ रही हैं. खास बात यह है कि इस बार बैलेट पेपर से पंचायत चुनाव आयोजित करवाए जा रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Panchayat Chunav, Rajasthan Panchayat Chunav 2026, Rajasthan Panchayat Chunav News, Rajasthan Panchayat Chunav Update, Rajasthan Panchayat Elecction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com