- रोहित शर्मा चोटिल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से बाहर
- अब कौन होगा टेस्ट सीरीज में भारत का उपकप्तान
- ये 4 खिलाड़ी उकप्तान का भार संभालने के लिए प्रबल दावेदार
India Tour of South Africa: भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए क्योंकि मुंबई में टीम के नेट सत्र के दौरान उनके बायें पैर की मांसपेशियों की पुरानी चोट उभर आई और साथ ही उनके हाथ में भी चोट लगी. भारत ‘ए' के कप्तान प्रियांक पांचाल टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित का विकल्प होंगे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टीम इंडिया के उप कप्तान रोहित शर्मा को कल मुंबई में ट्रेनिंग सत्र के दौरान बायें पैर की मांसपेशियों में चोट लगी. वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट की सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रियांक पांचाल टेस्ट टीम में रोहित शर्मा की जगह लेंगे. ''
PAK vs WI: मोहम्मद रिजवान का धमाकेदार कारनामा, T20I में तोड़ा विस्फोटक क्रिस गेल का रिकॉर्ड
More details here - https://t.co/XXH3H8MXuM#TeamIndia #SAvIND https://t.co/jppnewzVpG
— BCCI (@BCCI) December 13, 2021
क्या केएल राहुल संभालेंगे उपकप्तानी
बीसीसीआई ने कार्यवाहक उप कप्तान की घोषणा नहीं की है लेकिन केएल राहुल (KL Rahul) टेस्ट सीरीज के लिए उप कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं. राहुल टी-20 इंटरनेशनल में भारत के उपकप्तान हैं. वहीं, राहुल ने पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में कप्तानी भी की है. राहुल के पास कप्तानी का अनुभव है और भविष्य को देखते हुए बीसीसीआई केएल राहुल को टेस्ट की भी उप्तानी दे सकती है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऋषभ पंत को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
आईपीएल में पंत ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तानी की है और अपनी कप्तानी से खुद को साबित भी किया है. भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य को लेकर टीम तैयार करने में लगी है, ऐसे में पंत को भी उपकप्तान की जिम्मेदारी देने के बारे में बीसीसीआई सोच सकता है.
रहाणे को विकल्प उपकप्तान बनाया जा सकता है
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित के न होने से रहाणे को फिर से उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. रहाणे भले ही बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे हैं लेकिन अपनी नेतृत्व क्षमता से उन्होंने खुद को साबित किया है. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में उनकी कप्तानी पर भी सवाल उठे थे लेकिन रोहित के चोटिल होने से रहाणे को फिर से एक सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया जा सकता है.
PAK vs WI: मोहम्मद रिजवान का धमाकेदार कारनामा, T20I में तोड़ा विस्फोटक क्रिस गेल का रिकॉर्ड
अश्विन को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
स्पिनर अश्विन को भी उपकप्तान की जिम्मेदारी मिल सकती है. अश्विन को क्रिकेट में सबसे दिमाग वाला क्रिकेटर माना जाता है. पंजाब किंग्स के लिए अश्विन ने आईपीएल में कप्तानी भी की है. ऐसे में रोहित के न होने से अश्विन को भी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उपकप्तानी सौंपी जा सकती है. (इनपुट भाषा के साथ)
मयंक अग्रवाल ने NDTV से की खास बात, बताया- टीम में क्यों नहीं एक-दूसरे से कंपीटिशन की भावना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं