भारतीय टीम को हैदराबाद में सीरीज के पहले मुकाबले में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय टीम ने हैदराबाद टेस्ट में पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी. लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम की दूसरी पारी सिर्फ 202 रनों पर ऑल-आउट हो गई थी. भारतीय टीम को पहले टेस्ट के दौरान विराट कोहली की काफी कमी खली, जो सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों से निजी कारणों से बाहर हो गए हैं. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से विशाखापट्टनम में खेला जाना है. जहां पहले टेस्ट से विराट कोहली बाहर थे तो दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले केएल राहुल और रवींद्र जड़ेजा जैसे खिलाड़ी अपनी-अपनी चोटों के कारण दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ का इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच से पहले विराट कोहली के बाहर होने के चलते और टेस्ट में युवा टीम को लेकर चिंता जाहिर करना, कोई हैरानी वाली बात नहीं है.
जब मोहम्मद कैफ से उस खिलाड़ी के बारे में पूछा गया जो कोहली की अनुपस्थिति में उनकी जगह कौन स्ट्रोकमेकर होगा, इसके जवाब में पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और यशस्वी जयसवाल जैसे खिलाड़ियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है. मोहम्मद कैफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा,"मुझे लगता है कि भारतीय वनडे टीम इस समय टेस्ट क्रिकेट खेल रही है. चाहे यशस्वी जयसवाल हों, रोहित शर्मा हों या फिर शुभमन गिल, सभी स्ट्रोकमेकर हैं. गिल को शॉट मारना पसंद है लेकिन उन्हें अपने डिफेंस पर ज्यादा भरोसा नहीं है. इसलिए उन्हें अच्छे गेंदबाजी स्पैल देखने के लिए अपनी डिफेंस तकनीक में समायोजन करना होगा. यहां तक कि श्रेयस अय्यर भी एक आक्रामक खिलाड़ी हैं."
मोहम्मद कैफ को यह भी लगता है कि वाइजैग मुकाबले से पहले अपना पहला टेस्ट कॉल-अप पाने वाले सरफराज खान जैसे खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है. लेकिन, भारत के पूर्व स्टार को पता है कि कोहली,राहुल और जड़ेजा की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी इकाई के लिए यह मुश्किल होगा. कैफ ने आगे कहा,"मुझे उम्मीद है कि विराट कोहली (दूसरे टेस्ट के बाद) के आने तक बहुत देर नहीं होगी. ध्रुव जुरेल या उनके मौजूदा फॉर्म में सरफराज खान पर भी नजर पड़ सकती है. लेकिन केएल राहुल और जडेजा की अनुपस्थिति में भारतीय बल्लेबाजी कमजोर होगी, इसमें कोई संदेह नहीं है. अक्षर को नंबर 8 पर बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है और इसलिए मुझे लगता है कि वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है क्योंकि वे नंबर 9 तक बल्लेबाजी करना चाहते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: 'किंग कोहली वापस आएंगे तो...': हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट से पहले सरफराज खान को लेकर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 2nd Test: हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट के लिए चुनी प्लेइंग XI, सरफराज का डेब्यू, गेंदबाजी में अहम बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं