Harbhajan Singh on challenge for Sarfaraz Khan: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड पर 190 रनों की बढ़त हासिल की थी. लेकिन इसके बाद भी टीम इंडिया को 28 रनों से मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार से विशाखापत्तनम में होना है और टीम इंडिया की कोशिश होगी कि वह सीरीज के दूसरे मुकाबले में पहले मैच की कोई गलती ना दोहराए, साथ ही विशाखापत्तनम में जीत दर्ज करके सीरीज 1-1 से बराबरी करे. हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह इतना आसान भी नहीं होने वाला है, क्योंकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोटों के चलते सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. ऐसे में मेजबान टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट मैच में सरफराज खान और रजत पाटीदार में से किसी एक को चुनना मुश्किल होगा.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर सरफराज खान की वकालत करते हुए कहा है कि अनकैप्ड बल्लेबाज को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मिले मौके का फायदा उठाना चाहिए. "अब वो आ गए हैं तो मौका छोड़ना नहीं है क्योंकि अगर मौका छोड़ा तो किंग कोहली वापस आएंगे, किंग कोहली वापस आएंगे तो किसी ना किसी को उनकी जगह बनानी पड़ेगी. तो अब मौका मिलेगा तो मौका छोड़ना नहीं है. बड़ी मेहनत करी है बंदे ने, बहुत रन बनाए हैं घरेलू क्रिकेट में बहुत रन बनाए हैं. लगातार अच्छे सीजन जा रहे हैं, अभी भी इंग्लैंड लॉयन्स के साथ खेल रहे थे, तो उसमें भी उनका प्रदर्शन था ना वो तगड़ा रहा है." हरभजन सिंह ने आगे कहा,"रणजी ट्रॉफी में भी वो भी ठीक ठाक खेल रहे हैं. तो उनको मौका मिलना सही बात है, अच्छी बात है उनको मौका मिला है."
हरभजन सिंह ने आगे कहा,"टीम को ठीक-ठाक है. लेकिन थोड़ा सा अनुभव कम है, क्योंकि बल्लेबाजी के ऊपर अगर मैं नजर डालूं तो रोहित शर्मा एक ऐसा बल्लेबाज हैं, जिन्होंने काफी टेस्ट क्रिकेट खेली है. बल्लेबाजी के संदर्भ में, फिर उससे ज्यादा कोई, मुझे लगता है कि उससे ज्यादा अगर किसी के रन होंगे तो आर अश्विन के होंगे. अगर आंकड़ों की बात करूं तो बल्लेबाजी काफी हलकी लग रही है." हरभजन सिंह ने आगे कहा कि दूसरा मैच भी टर्निंग पिच भी होगा, इसकी संभावना अधिक है क्योंकि टीम में चार स्पिनर हैं. हरभजन ने एक बार फिर जोर देकर कहा कि बल्लेबाजी आपकी भी हलकी है, ऐसे में कहीं ये ना हो जाए कि टर्निंग पिच बनाओ और खुद फंस जाओ.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट से पहले लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये दिग्गज स्पिनर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं