Harbhajan Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से विशाखापट्टनम में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है और इस मुकाबले के लिए पूर्व दिग्गज स्पिनर ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है. हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट के लिए जो प्लेइंग इलेवन चुनी हैं उसमें उन्होंने सरफराज खान को मौका दिया है. हरभजन सिंह ने सरफराक खान को केएल राहुल की जगह चुना है. बता दें, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल पहले टेस्ट में चोटिल होने के बाद दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. ऐसे में बीसीसीआई ने सीरीज के दूसरे मुकाबले के लिए टीम में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है. हैदराबाद में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. भारतीय फैंस को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा एंड कंपनी सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज करे.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हरभजन सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन चुनी है और इस दौरान उन्होंने कहा है कि केएल राहुल की अनुपस्थिति में सरफराज खान को टेस्ट डेब्यू का मौका दिया जाना चाहिए. ऑल-राउंडर वाशिंगटन सुंदर ने चोटिल रवींद्र जड़ेजा की जगह ली है. हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा को सलाह ही दै कि वो दूसरे टेस्ट के लिए मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल करें और चार स्पिनर्स के साथ जाए. इसका मतलब होगा कि टीम में जसप्रीत बुमराह एकमात्र ऐसे तेज गेंदबाज होंगे, जो प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल हो पाएंगे.
हरभजन सिंह ने अपने सरफराज को लेकर कहा,"मुझे लगता है कि सरफराज को नंबर 5 पर खिलाया जाना चाहिए. वह घरेलू क्रिकेट में और यहां तक कि इंग्लैंड लायंस के खिलाफ मैचों में भारत ए के लिए भी काफी रन बना रहे हैं."
हरभजन ने कहा कि कुलदीप यादव या मोहम्मद सिराज को खिलाने का फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि विशाखापत्तनम में विकेट कैसा दिखता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रैक स्पिनरों के लिए अनुकूल हो सकता है और ऐसे में हरभजन ने सुझाव दिया कि कुलदीप को उनके विश्व कप फॉर्म को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाना चाहिए. हरभजन सिंह ने कहा,"11वें आपको जो खिलाड़ी हैं वो कुलदीप यादव होने चाहिए. कुलदीप यादव के पास वेरिएशन हैं, दोनों तरफ बॉल चलाते हैं और अभी हालफिलहाल उनका प्रदर्शन विश्व कप में देखे तो बड़ा अच्छा था. मुझे लगता है कि अगर स्पिनर एड करना है, अगर चौथा स्पिनर एड करना है तो आप कुलदीप यादव के साथ जाइए. आप या तो कुलदीप यादव को खिलाइए या फिर मोहम्मद सिराज को खिलाइए. अगर विकेट में थोड़ा दमखम है को सिराज को खिलाइए अगर लगता है कि बिल्कुल अखाड़ा बनाया है तो फिर कुलदीप यादव आपके चौथे स्पिनर होने चाहिए."
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए हरभजन सिंह की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान, वॉशिंगटन सुंदर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज.
यह भी पढ़ें: 'किंग कोहली वापस आएंगे तो...': हरभजन सिंह ने दूसरे टेस्ट से पहले सरफराज खान को लेकर कही बड़ी बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं