IND vs SA Final: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी टी29 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रनों से हराने में सफल रही. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया की नजरें अब खिताब पर होंगी, जहां ट्रॉफी के लिए फाइनल में उनका सामना दक्षिण अफ्रीका से होना है. भारत और दक्षिण अफ्रीका मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप की ऐसी दो टीमें हैं, जो टूर्नामेंट में अजेय रही हैं. भारत ने 2007 के बाद से टी20 विश्व कप का कोई खिताब अपने नाम नहीं किया है. जबकि दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची हैं. ऐसे में दोनों ही टीमें इस मैच के लिए अपनी जी जान लगा देंगी, कहना गलत नहीं होगा. यह मुकाबला शानिवार 29 जून को बारबाडोस में होना. वहीं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप फाइनल में कुछ खिलाड़ियों के बीच व्यक्तिगत मुकाबला देखने को मिल सकता है, जो मैच के नतीजे पर असर डाल सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. रोहित शर्मा बनाम मार्को जेनसन :
यह कोई मशहूर प्रतिद्वंद्विता नहीं है लेकिन पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर और शाहीन शाह अफरीदी समेत बायें हाथ के तेज गेंदबाज उन्हें परेशान करते आये हैं. फॉर्म में चल रहे जेनसन इसका फायदा उठा सकते हैं. वैसे आंकड़ें रोहित के पक्ष में हैं जो टी20 मैचों में नौ पारियों में जेनसन का सामना कर चुके हैं और सिर्फ एक बार उनकी गेंद पर आउट हुए हैं. रोहित शर्मा मौजूदा विश्व कप के 7 मैचों में 41.33 की औसत और 155.97 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बना चुके हैं. रोहित के बल्ले से तीन अर्द्धशतक भी आए हैं. जबकि मार्को जेनसन ने 8 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं.
2. विराट कोहली बनाम कगिसो रबाडा :
भारतीय टीम भले ही टी20 विश्व कप में अभी तक अपराजेय रही है लेकिन विराट कोहली का फॉर्म चिंता का सबब है, जो सात मैचों में सिर्फ 75 रन बना सके हैं. दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आठ मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं और उनका इकॉनॉमी रेट छह से कम रहा है. कोहली को रबाडा की गेंदों का सामना करते हुए अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. रबाडा 13 पारियों में चार बार कोहली को आउट कर चुके हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 51 रन दिए हैं.

3 . ऋषभ पंत बनाम केशव महाराज :
यह मुकाबला रोचक होगा. पंत अभी तक सात मैचों में 171 रन बना चुके हैं और महाराज ने नौ विकेट ले लिये हैं. पंत तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले दस ओवर में उनका सामना महाराज से हो सकता है. पंत को उनके गैर पारंपरिक शॉट्स खेलने से बचाने के लिये महाराज को सटीक गेंदबाजी करनी होगी.

4 . जसप्रीत बुमराह बनाम क्विंटोन डिकॉक :
डिकॉक ने इस विश्व कप के आठ मैचों में 204 रन बनाये हैं. अब उनका सामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से होगा जो 4.12 की इकॉनॉमी रेट से 13 विकेट ले चुके हैं. डिकॉक को बुमराह के सामने बेहद संभलकर खेलना होगा.

5 . अक्षर पटेल या कुलदीप यादव बनाम हेनरिच क्लासेन :
क्लासेन स्पिनरों को खेलने में माहिर हैं लेकिन इस विश्व कप में आठ मैचों में 138 रन ही बना सके हैं. उन्हें अक्षर और कुलदीप के सामने सावधान रहना होगा.
यह भी पढ़ें: "पूरी टीम ही...", भारत की जीत के बाद रोहित की कप्तानी पर दिग्गज कपिल देव के बयान से क्रिकेट जगत में मची हलचल
यह भी पढ़ें: IND vs SA, Final: हो गया 'बेड़ा गर्क', सबसे बड़ी पनौती से फिर पड़ा भारतीय टीम का पाला, फाइनल से पहले आई ये बुरी खबर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं