रोहित शर्मा के धमाकेदार अर्द्धशतक के बाद कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की फिरकी के जादू के दम पर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में 68 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. अब भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 29 जून को खिताबी भिड़ंत होगी. भारत ने 2014 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले कभी भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. दोनों ही टीमें मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही हैं और फाइनल के दिन जहां एक टीम का सपना पूरा होगा तो दूसरी टीमें की उम्मीद टूटेगी. भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है और उसे खिताब का प्रवल दावेदार माना जा रहा है. ऐसे में मेन इन ब्लू फैंस को उम्मीद है कि टीम इंडिया अपने खिताबी सूखे को खत्म करेगाी. हालांकि, उससे पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. दरअसल, बीते कुछ सालों से आईसीसी के नॉकआउट मैचों में भारतीय टीम के लिए पनौती साबित हुए रिचर्ड केटलब्रॉ फाइनल के लिए अंपायरों के पैनल का हिस्सा है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फाइनल के लिए तय हुए अंपायर
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के लिए आईसीसी ने अंपायर के पैनल का ऐलान कर दिया है. भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल में न्यूजीलैंड के क्रिस गैफ़नी और इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ मैदानी अंपायर होंगे, जबकि रिचर्ड केटलब्रॉ को टीवी अंपायर नियुक्त किया गया है. वहीं रॉडने टकर मैच के लिए चौथे अंपायर की भूमिका में होंगे. आईसीसी टूर्नामेंट में जब भी नॉक-आउट मैचों में रिचर्ड केटलब्रॉ रहे हैं, भारतीय टीम वो मैच नहीं जीत पाई है. हालांकि, भारतीय टीम इस बार इस जिंक्स को जरुर तोड़ना चाहेगी.
भारत के लिए 'पनौती' साबित हुए हैं रिचर्ड केटलब्रॉ
आईसीसी टूर्नामेंट के नॉक-आउट मैचों में जब भी रिचर्ड केटलब्रॉ रहे हैं, भारतीय टीम को उस मैच में हार मिली है. भारत पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारा था और रिचर्ड कैटलब्रॉ उस मैच में मैदानी अंपायर थे. भारतीय टीम को साल 2021 में हुए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से शिकस्त मिली थी और केटलब्रॉ इस मैच के लिए टीवी अंपायर थे.

2019 वनडे विश्व कप के दौरान रिचर्ड केटलब्रॉ, फोटो: IANS
भारतीय टीम 2023 में हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी और रिचर्ड कैटलब्रॉ उस मैच के लिए भी मैदानी अंपायर थे. इससे पहले, 2019 में भारत सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारा था और रिचर्ड कैटलब्रॉ उस मैच में मैदानी अंपायर थे. 2015 में हुए वनडे विश्व कप में टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची थी और रिचर्ड कैटलब्रॉ इस मैच के लिए मैदानी अंपायर थे और भारत को उसमें हार मिली थी.
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें
भारत को 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था रिचर्ड कैटलब्रॉ इस मैच के लिए भी मैदानी अंपायर थे. भारतीय टीम 2014 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी. रिचर्ड कैटलब्रॉ इस मैच के लिए मैदानी अंपायर थे. भारत को इस मैच में भी फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. भारत 2016 में हुए टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था और इस मैच में रिचर्ड कैटलब्रॉ मैदानी अंपायर थे.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG : कप्तान रोहित शर्मा का तहलका, बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, विश्व क्रिकेट भी चौंका
यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup: भारत ने अंग्रेजों से वसूला लगान... T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह, अक्षर, कुलदीप ने नचाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं