GT vs RR, IPL 2026, Vaibhav Sooryavanshi record: आईपीएल 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने कमाल करते हुए गुजरात टाइटंस को 6 रन से हरा दिया. राजस्थान की जीत में जहां गेंदबाजों ने करिश्मा किया और आखिरी दो ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके जीत निश्चित की तो वहीं दूसरी ओर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में एक ऐसा कमाल कर दिखाया है जिसने विश्व क्रिकेट को चौंका कर रख दिया है. 15 साल की उम्र में वैभव ने एक बार फिर ऐसा कमाल किया है जो न तो विराट कोहली और न ही रोहित शर्मा अपने आईपीएल करियर में कर पाए थे. गुजरात के खिलाफ मैच में वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन की पारी खेली, अपनी 31 रन की पारी में 15 साल के वैभव ने इतिहास रच दिया.
Never give up 🔥 pic.twitter.com/kjLdRQE8TM
— Vaibhav Sooryavanshi (@Vaibhavsooryava) April 4, 2026
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज
बता दें कि वैभव आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज 30 छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं, वैभव ने केवल 9 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है. इससे पहले आईपीएल में सबसे तेज 30 छक्के लगाने का रिकॉर्ड जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम था जिन्होंने 11 पारी खेलकर 30 छक्के लगाए थे. वहीं, मैक्सवेल ने 12 पारी में 30 आईपीएल छक्के पूरे किए थे. यानी वैभव 10 पारियों से कम खेलकर 30 आईपीएल छक्के लगाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. मैच में वैभव ने 18 गेंद पर 31 रन बनाए जिसमें 5 चौका और एक छक्का लगाने में सफलता हासिल की.
इसके अलावा यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 500 रनों की साझेदारी करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. दोनों ने मिलकर केवल 248 गेंदों में कर दिखाया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर के नाम था. दोनों ने आईपीएल में 500 रन की साझेदारी 309 गेंद पर पूरी की थी.
आखिरी ओवर में पलटी बाजी
मैच की बात करें तो आखिरी दो ओवर में गुजरात को जीत के लिए 15 रन बनाने थे लेकिन 19वें ओवर में आर्चर ने सिर्फ चार रन और आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने केवल 4 रन देकर मैच को पलट दिया. राजस्थान की टीम केवल 6 रन से मैच जीतने में सफल रही, मैच में पहले राजस्थान ने बल्लेबाजी की थी और 20 ओवर में 210 रन बनाए जिसके बाद गुजरात की टीम 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी.
ये भी देखें - Video: अद्भुत, अद्वितीय...आखिरी 2 ओवर में आर्चर- देशपांडे ने ऐसे पलटी बाजी, रवि शास्त्री की भी रुक गई थी सांसें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं