दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में सुबह से ही बादल छाए हुए थे. अचानक से झमाझम बारिश शुरू हो गया. जिससे सुबह के वक्त मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरा है. जिसके बाद तापमान 27 डिग्री सेल्सियस हो गया है. मौसम विभाग ने भी सोमवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.
दिल्ली में दोपहर में भी बारिश की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से सोमवार को भी दोपहर के वक्त हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. IMD ने 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है. वहीं शाम के वक्त भी हालात बदलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के नजफगढ़, द्वारका, जाफरपुर, पालम, वसंत कुंज इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश हो सकती है.
#WATCH | Rain lashed parts of Delhi NCR this morning. Visuals from Hailey Road. pic.twitter.com/8CY1xZcOfP
— ANI (@ANI) June 15, 2026
गुरुग्राम भी तेज बारिश
गुरुग्राम में सोमवार सुबह तेज बारिश के बाद पुरानी समस्या फिर दिखी और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. गुरुग्राम के राजीव चौक में बारिश के बाद जलभराव हो गया. जिससे यहां लोग परेशान नजर आए. अगर और तेज बारिश होती है तो फिर इलाके में ट्रैफिक भी प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ समय में दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में तेज बारिश हो सकती है. नोएडा के भी अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से बारिश हुई है. बारिश का मौसम यहां सुबह से ही बना हुआ था.
दिल्ली-एनसीआर में कब तक एक्टिव होगा मानसून
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है. हालांकि IMD के मुताबिक मानसून 25 से 30 जून के बीच पूरी तरह से दिल्ली-एनसीआर में एक्टिव हो सकता है. फिलहाल प्री-मानसून की गतिविधियां एक्टिव हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर मानसून जून के आखिरी महीने में ही एंट्री करेगा. बारिश और तेज हवाओं की वजह से अब तापमान में हल्की गिरावट शुरू हो चुकी है. जिससे गर्मी और उमस से राहत मिल रही है.
ये भी पढे़ंः Weather Update: दिल्ली-NCR में राहत की बारिश, ओडिशा-झारखंड से आगे बढ़ा मॉनसून, महाराष्ट्र में लू की चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं