Shreyas Iyer misses mega record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में मंगलवार को पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टूर्नामेंट की तमाम टीमों को अपनी फॉर्म का स्तर तो बता ही दिया, तो वहीं यह भी साफ कर दिया कि वह बचे हुए मैचों में बॉलरों का क्या हाल करेंगे. अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए सिर्फ 42 गेंदों पर 5 चौकों और 9 छक्कों से 97 रन बनाए, लेकिन वह तीन रन से शतक से चूक गए. अगर वह आखिरी पलों में दूसरे छोर पर खेल रहे शशांक सिंह को निर्दश देते, तो अय्यर आसानी से शतक पूरा कर सकते थे, लेकिन वह पूरी तरह निस्वार्थ होकर खेले. नतीजा यह रहा कि वह शतक से नहीं चूके, बल्कि बतौर कप्तान आईपीएल में डेब्यू मकाबले सबसे ज्यादा रन बनाने से भी चूक गए. इस मामले में राजस्थान के वर्तमान नियमित कप्तान संजू सैमसन सभी के बॉस हैं. चलिए जान लीजिए जब बात आईपीएल में बतौर कप्तान डेब्यू स्कोर की आती है, कौन-कौन कितने नंबर पर है.
यह भी पढ़ें:
कौन बनाएगा अपनी टीम को चैंपियन? IPL के आगाज से पहले जान लें सभी कप्तानों की कुंडली
रन कप्तान साल
119 संजू सैमसन 2021
99* मयंक अग्रवाल 2021
97 * श्रेयस अय्यर 2025
93 * श्रेयस अय्यर 2028
-
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह
88 फैफ डु प्लेसी 2022
मतलब यह कि श्रेयस अय्यर सिर्फ तीन रनों से दूसरे नंबर पर काबिज मयंक अग्रवाल को धकेलने से पीछे रह गए, तो 23 रनों से वह संजू सैमसन को हटाकर इस मामले में बॉस बनने से चूक गए. और अब उन्हें यह मौका फिर से तब मिलेगा, जब वह किसी और टीम के कप्तान बनकर पहला मैच खेलेंगे. कब मौका मिलेगा, कब होगा, यह ईश्वर ही जानता है. फिलहाल का सच तो यही है कि वह चूक गए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं