विज्ञापन

8 चौके और 4 छक्के, न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे संजू सैमसन, T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन ने आठवीं 50 से अधिक T20I पारी खेलकर एक साल में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल कर लिया.

8 चौके और 4 छक्के, न्यूजीलैंड पर कहर बनकर टूटे संजू सैमसन, T20I में हासिल की बड़ी उपलब्धि
Abhishek Sharma, Sanju Samson
BCCI

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20I मैच में ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 82 रन बनाए और फिन एलेन ने 45 रनों का योगदान दिया, जिससे न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 225/4 का स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में पारी खेली और महज 33 गेंदों पर 67 रन ठोक दिए. अपनी पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए और भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया. 

हालांकि, मिशेल सैंटनर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह बोल्ड हो गए. सैमसन की यह अटैकिंग पारी भारत की रन चेज की नींव रखने में बेहद अहम साबित हुई. इसके साथ ही संजू ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली.

सूर्यकुमार यादव टॉप पर

भारत के लिए T20I क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक स्कोर बनाने के मामले में सूर्यकुमार यादव अब भी टॉप पर हैं. उन्होंने 2022 में 11 बार 50 से अधिक रन की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड बनाया था. इसके बाद 2022 में विराट कोहली और 2026 में अभिषेक शर्मा संयुक्त रूप से 9-9 बार 50+ स्कोर बनाने में सफल रहे.

वहीं, 2026 में ईशान किशन और संजू सैमसन ने 8-8 बार यह उपलब्धि हासिल कर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है. यह आंकड़े भारतीय बल्लेबाजों के शानदार T20I प्रदर्शन और टीम की आक्रामक बल्लेबाजी की गहराई को दर्शाते हैं.

T20I में एक कैलेंडर वर्ष के दौरान भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

  • 11 -2022 में सूर्यकुमार यादव
  • 9 - 2022 में विराट कोहली
  • 9 - 2026 में अभिषेक शर्मा
  • 8 - 2026 में ईशान किशन
  • 8 - 2026 में संजू सैमसन

न्यूजीलैंड स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर.

भारत स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.

यह भी पढ़ें- IPL से पहले अमित मिश्रा को इस फ्रैंचाइजी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, अगले सीजन से नई भूमिका में आएंगे नजर

यह भी पढ़ें- Ranji Trophy: 26 चौके और 6 छक्के: दिल्ली के तूफानी बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने गुजरात के गेंदबाजों को किया बेहाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com