- कई बड़े दिग्गजों के नामों का जिक्र नहीं
- रैना और एबी डिविलियर्स जैसों को नहीं दी जगह
- सनी ने दी खास पहलू को अहमियत
अक्सर ही फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच यह चर्चा छिड़ ही जाती है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के इतिहास के सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कौन हैं. गाहे-बेगाहे इस विषय पर फैंस अपने-अपने चहेते नामों के साथ सामने आ जाते हैं. लेकिन अब हाल ही में हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान दिग्गज गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान मामले पर अपनी राय रखी. गावस्कर ने कहा कि एमएस धोनी (MS Dhoni), विराट कोहली (Virat Kohli), रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ऐसे बल्लेबाज रहे हैं कि जब भी इनकी टीम जीती, तो इनके प्रदर्शन का खासा असर रहा.
SPECIAL STORIES:
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विराट ने जड़ा 103 मी. लंबा छक्का, तो नॉन-स्ट्राइकर कप्तान फाफ का मुंह खुला का खुला रह गया
सनी बोले कि जब भी इन बल्लेबाजों ने अपनी टीम के लिए 60-70 रन बनाए, तो इनकी टीम टॉप पर पहुंची. साफ है कि इन चारों दिग्गजों खिलाड़ियों के प्रदर्शन में नियमितता और इस प्रदर्शन से टीम को जीत की ओर धकेलने के पहलू ने गावस्कर को खासी अहमियत दी है. इनका प्रदर्शन तो सभी के सामने है, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सनी ने सुरेश रैना, एबीडि विलियर्स और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों का जिक्र नहीं किया. रैना को तो एक स्तर पर मीडिया ने मिस्टर आईपीएल का नाम दिया, तो डिविलियर्स का योगदान भी उच्च स्तरीय रहा.
गावस्कर ने योगदान देने वाले खिलाड़ियों का नाम लेते हुए लसिथ मलिंगा, केरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो का भी जिक्र किया. सनी बोले कि यह खिलाड़ी भी अपनी टीमों के लिए बहुत ही ज्यादा खास रहे हैं. और इन्होंने नियमित रूप से मैच जिताने वाले प्रदर्शन किए हैं. हालिया सालों में इन खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद दोनों के साथ ही अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया.
हैरानी की बात यह रही कि गावस्कर ने मिस्टर आईपीएल रैना का नाम नहीं लिया. इसकी वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी, लेकिन ऐसा लगता है कि गावस्कर ने टीम की जीत में खिलाड़ियों के योगदान के पहलू को ज्यादा अहमियत दी. और सनी के इस बयान के बाद आगे इस विषय पर नयी बहस छिड़ने की संभावना है.
--- ये भी पढ़ें ---
* IPL 2023: SRH के खिलाफ एकतरफा जीत पर Kohli ने दिया 'विराट' बयान, "बाहर कोई क्या..."
* VIDEO: फाफ डु प्लेसिस के साथ 172 रनों की साझेदारी पर विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा, 'इसका राज है...'
* RCB vs SRH: विराट कोहली के शतक पर पत्नी अनुष्का शर्मा का दमदार रिएक्शन, 'बम है वो'
MI vs LSG: जीत के बाद Mohsin Khan ने बताया, अपने करियर का सबसे डरावना एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं