शनिवार को ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय जूनियर लड़कों की पाकिस्तान पर रोमांचक जीत से पूरा देश जश्न में है. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीनियर टीम के आखिरी वनडे के बीच फैंस के बीच आखिरी गेंद पर चौका जड़कर जीत दिलाने वाले नंबर-10 के बल्लेबाज मोहित उल्वा पूरे क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं. पाकिस्तानी पूर्व दिग्गज भी उन पर फिदा हैं और शोएब अख्तर तो उनके फैन बन गए हैं. पाकिस्तानी टीवी शो में अख्तर ने मोहित उल्वा की सोच को किया सलाम करते हुए इस युवा ऑलाउंडर की जमकर तारीफ की.मोहित उल्वा ने फाइनल में बहुत ही विपरीत हो चले हालात में आखिरी में नंबर-10 पर 26 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों से नाबाद 49 रन की अविश्सवनीय पारी खेलते हुए पाकिस्तान के सपने चूर करते हुए भारत को एशिया कप का खिताब जिता दिला.
यह भी पढ़ें: अविश्वसनीय जीत! 37 साल में पहली बार हुआ, मोहित उल्वा ने ऐसे किया पाकिस्तान को नॉकआउट
पूर्व पेसर शोएब अख्तर ने ' भारत को बधाई. बहुत ही अच्छा लगा कि उन्होंने बहुत ही अच्छी क्रिकेट खेली गई. वहीं, आप जीत दिलाने वाले मोहित उल्वा का बिलीव सिस्टम देखिए. मोहित से पूछा गया कि आप इतने अच्छे बल्लेबाज होकर इतने नीचे बैटिंग क्यों करते हैं? आप ऊपर जाकर अपना 50 या 100 कर सकते हो? इस पर मोहित ने कहा कि मुझे 50 या 100 नहीं करना है, मुझे मैच जिताना है. मुझे नीचे से अपनी टीम के लिए मैच फिनिश करना है.'
शोएब ने कहा, 'इस बच्चे की इंटेशन (इरादा) देखिए कि कितना अच्छा है. और मैं तो इस बात से हैरान हूं कि कोई बच्चा इस थॉट प्रोसेस (सोचने की प्रक्रिया, विचार) के साथ आगे निकलेगा. और इस सोच के साथ वह टीम इंडिया में जाएगा. वहीं, आप अपनी (पाकिस्तान) की टीम ओर देख लें'.
अपने समय में दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज ने कहा, 'हमारे खिलाड़ी बतौर 19 साल की उम्र में दुनिया क्या दे रहे हैं. अगर हमारे खिलाड़ी से कहो, तो कहेगा कि नीचे प्रेशर ज्यादा है. नाम भी खराब होगा. लेकिन आप देखिए कि आज मोहित का नाम बन गया न. मुझे तो नहीं पता था कि मोहित कौन है. लेकिन मैंने आज उसका साहस देखा और वह एक असंभव लक्ष्य के पीछे गया.
जीत के बाद यह भी कहा था मोहित ने
"मुझे आखिरी ओवर में भगवान पर विश्वास था. मैं खुद को एक ऑलराउंडर मानता हूं. यह टूर्नामेंट मेरे लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं आज प्रदर्शन कर पाऊंगा. मुझे मानल के समर्थन की आवश्यकता थी जो उसने प्रदान किया. मुझे पता था कि यह मेरा दिन है और मैं अपनी टीम को पार ले जाऊंगा. नंबर 10 मेरे लिए बहुत भाग्यशाली रहा है क्योंकि मेरे सभी रन यहीं से आए हैं. हमें अपनी बल्लेबाजी पर विश्वास था कि हम इसे हासिल कर सकते हैं. यह एक सपाट विकेट था और हम खुद से कह रहे थे कि अगर वे इतने रन बना सकते हैं तो हम भी बना सकते हैं"
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं