ODI Word Cup 2023: विश्व कप का आगाज होने में अभी काभी कम समय बचा हुआ है. विश्व कप में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच (ODI World Cup India vs Pakistan) मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाने वाला है. फैन्स को उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें गौतम गंभीर पाकिस्तान के ऐसे दो गेंदबाजों के बारे में बात कर रहे हैं जिनके खिलाफ बैटिंग करना हमेशा चुनौतीपूर्ण रहता था. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम में गंभीर ने ऐसे 2 पाकिस्तानी गेंदबाज का नाम बताया है जिनके खिलाफ बल्लेबाजी करना उनके लिए हमेशा संघर्ष भरा रहता था. गंभीर ने जो दो नाम बताएं हैं वो नाम सकलैन मुश्ताक और सईद अजमल के हैं.
यूसुफ पठान ने ODI World Cup 2023 के लिए चुनी टॉप 4 टीमें, जो पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इरफान पठान ने बताया, इस बार ODI World Cup में कौन सा गेंदबाज साबित होगा सबसे घातक
गंभीर (Gautam Gambhir) ने सकलैन मुश्ताक को लेकर कहा कि, "मेरा मानना है कि सकलैन मुश्ताक से बेहतर विश्व क्रिकेट में दूसरा ऑफ स्पिनर कोई नहीं हुआ है. मैंने मुरलीधरन को काफी खेला है, अश्विन को खेला है..लेकिन सकलैन मुश्ताक के जैसा कोई स्पिनर नहीं है. सकलैन जिस तरह से गेंदबाजी करते थे वह कमाल का था. उनकी गेंदों को पढ़ना काफी मुश्किल था. उन्होंने ही "दूसरा' विश्व क्रिकेट में इंट्रोड्यूस किया था. "
भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने आगे कहा, "आप ही बताएं ऐसा कौन सा स्पिनर था जो आखिरी के 10 ओवरों में गेंदबाजी करता था. गंभीर ने आगे कहा कि, लोग मेरे बारे में कहते थे कि मैं स्पिन अच्छा खेलता था लेकिन जब मैंने सकलैन मुश्ताक के खिलाफ बल्लेबाजी की तो मुझे समझ आया कि उनके जैसा स्पिन गेंदबाज कोई नहीं है. मेरा मानना है कि वर्ल्ड क्रिकेट में उनके जैसा कोई ऑफ स्पिनर नहीं है."
वहीं गंभीर ने दूसरा नाम सईद अजमल का लिया. गंभीर ने कहा कि, "अजमल का दूसरा मुझे लगता है कि मुश्ताक से ज्यादा मुश्किल था. अजमल के ऑफ स्पिन और दूसरा में फर्क करना मुश्किल था. वह दोनों गेंदें एक ही रफ्तार के साथ करता था. वहीं, सकलैन मुश्ताक के दूसरा में गति का फर्क रहता था. मुझे लगता है कि ये दो ऐसे स्पिनर रहे हैं जिसके खिलाफ बल्लेबाजी करना मुश्किल था."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं