गौतम गंभीर ने एक ऐसा बयान दिया है जिसने कोहली और रोहित के फैन्स को खुश कर दिया है. दरअसल, काफी समय से ये बातें मीडिया में आ रही था कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित और कोहली के बीच तालमेल ठीक से बैठ नहीं रहा है लेकिन अब गंभीर ने दोनों दिग्गजों की तारीफ की है जिससे उन सभी बातों पर विराम लग गया है जिसमें इन तीनों के बीच अनबन की बातें हो रही थी.
गंभीर ने हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स के साथ इंटरव्यू में कहा, "वनडे में गिल बहुत किस्मत वाले हैं कि उन्हें मैदान के अंदर और बाहर रोहित और विराट जैसे खिलाड़ियों का साथ मिला है. भारतीय क्रिकेट में प्लेइंग XI से किसी को भी बाहर करना हमेशा मुश्किल होता है. लेकिन जब एक युवा कप्तान के तौर पर ऐसा करना पड़े, तो यह किसी भी कोच और कप्तान के लिए शायद सबसे मुश्किल काम होता है. अब तक उन्होंने ऐसा बखूबी किया है. उन्होंने असल में हर कसौटी पर खुद को साबित किया है."
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत को हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी. पांड्या अभी 10 पूरे ओवर गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं, जबकि बुमराह एशियाई गेम्स के लिए भारतीय टीम के साथ हैं. हालांकि, गंभीर को उम्मीद है कि अगले साल जब भारत आगामी 50-ओवर वर्ल्ड कप के लिए साउथ अफ्रीका जाएगा, तो उन्हें पंड्या और बुमराह दोनों की सेवाएं मिल सकेंगी.
गंभीर ने आगे कहा, "चाहे हार्दिक हों या जसप्रीत बुमराह, साउथ अफ्रीका में वे दोनों हमारे लिए बेहद अहम होंगे. क्योंकि अगर आप जस्सी या हार्दिक की बात करें, तो बहुत कम टीमों के पास ऐसे खिलाड़ी होते हैं जो आपके लिए 10 ओवर गेंदबाजी कर सकें, साथ ही छठे या सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकें और मैच पर असर डाल सकें."
ये भी पढ़ें- वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार उतरेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी, अभी तक नहीं हुआ कैरेबियाई टीम से सामना
ये भी पढ़ें- रोहित-जायसवाल ओपनर, नंबर 3 गिल, नंबर 4 कोहली, वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स 2026: मेडल न जीत पाने के बाद मनु भाकर का पहला रिएक्शन, बोलीं- मेरी जिंदगी का...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं