विज्ञापन

शराब की दुकान में घुसे बंदर का ड्रामा, पूरी बोतल पीते ही टल्ली हो गया, रांची की वाइन शॉप का Video

रांची से एक बंदर का दिलचस्प मामला सामने आया है. बंदर रात में अचानक से शराब की दुकान में घुस गया, यहां उसे शराब गटक ली. फिर बंदर को ऐसा नशा चढ़ा कि वह दुकान में ही आराम से सो गया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

शराब पीकर दुकान में ही सो गया बंदर
  • रांची में बंदर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
  • यह बंदर शराब दुकान में घुसा और शराब पीकर दुकान में हो सो गया.
  • बंदर के शराब पीकर दुकान में ही सोने का वीडियो वायरल हो रहा है.
रांची:

रांची के ओरमांझी चौक पर एक शराब की दुकान में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला. यहां एक बंदर अचानक दुकान में घुस गया. बंदर ने शराब की एक  बोतल उठाई और उसे तोड़कर शराब पी ली. शराब पीने के बाद बंदर देर बाद ही बंदर को नशा चढ़ने लगा. जिसके बाद उसके अंदर बेहोशी जैसी हालत हो गई और वह दुकान में ही सो गया. दुकान में काम करने वाले लोगों ने जब बंदर को देखा तो नजारा कैमरे में कैद कर लिया. शराब पीकर दुकान में ही सोने का बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. बाद में होश होने के बाद वह वहां से भागा. 

पूरी बोतल पी गया बंदर 

बताया जा रहा है कि बंदर अचानक से शराब दुकान में पहुंच गया. दुकान का स्टाफ पहले तो उसे भगाने की कोशिश करता है और ध्यान भटकाने के लिए उसे बिस्कुट भी दिए. लेकिन बंदर ने अचानक से दुकान में रखी शराब की बोतल फुर्ती से उठाई और इंसानों की तरह अपने हाथों और दांतों का इस्तेमाल कर उसका ढक्कन खोला और पूरी बोतल एक झटके में पी गया. मौके पर मौजूद दुकान के स्टॉफ ने बताया कि बंदर शराब इतनी सहजता पी रहा था जैसे यह उसका रोज का काम हो. वहां मौजूद लोग इस हैरतअंगेज नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाए. 

बंदर पर चढ़ा शराब का नशा

जब बंदर ने बोतल से अच्छी खासी मात्रा में शराब गटक ली, तो थोड़ी ही देर में उस पर सुरूर चढ़ने लगा. शराब पीने के बाद जब वह पूरी तरह से नशे में आ गया. उसे वहीं दुकान के काउंटर पर ही गहरी नींद आ गई. वह बिना किसी डर या झिझक के वहीं सोता रहा. दुकानदारों और स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बंदर पिछले कुछ दिनों से इलाके में खाली पड़ी बोतलों से बची-कुची शराब चाटते हुए देखा जा रहा था, लेकिन इस बार उसने सीधे शराब पर ही धावा बोल दिया. 

सोशल मीडिया पर बंदर के शराब पीने का यह वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है. जिसमें वह किसी शराबी की तरह शराब पीकर सोता हुआ दिख रहा है. 

ये भी पढ़ेंः खोह नागोरियान में पैंथर की दस्तक से दहशत; वायरल VIDEO के बाद बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने उठाई ये मांग 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monkey Video, Monkey Video Viral, Monkey Drinking Coca-Cola, Monkey Viral Video, Monkey Viral Videos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com