Joe Root record: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट (IND vs ENG) मैच में जो रूट ने इतिहास रचते हुए भारत के खिलाफ टेस्ट में 10 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया. रूट अब भारत के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं. इसके अलावा रूट का टेस्ट में यह 31वां शतक था. वहीं, रूट ने एक और खास रिकॉर्ड बनाकर विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है. रूट इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 19 हजार रन बनाने वाले संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए हैं. ऐसा कर रूट ने रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है. पारियों के हिसाब से रूट ने अपने 190000 रन 444 पारी में पूरा करने में सफल रहे हैं. वहीं पोंटिंग ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 हजार रन 444 पारी में पूरा करने में सफल रहे थे.
यह भी पढ़ें: यानेक शॉपमैन ने महिला टीम की मुख्य कोच ने दिया इस्तीफा, हॉकी इंडिया पर लगाए थे भेदभाव के आरोप
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह भी पढ़ें: IND vs ENG 4th Test: DRS रिव्यू के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
तोड़ा जैक कैलिस और डिविलियर्स का रिकॉर्ड (Joe Root vs Jacques Kallis Joe Root vs AB de Villiers)
रूट ने पारियों के हिसाब से सबसे तेज 19 हजार इंटरनेशनल रन बनाने के मामले में जैक कैलिस और एबी डिविलियर्स को पछाड़ दिया है. जैक कैलिस ने 458 पारियों में 19 हजार रन इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा करने में सफल रहे थे तो वहीं डिविलियर्स के इस मुकाम पर पहुंचने में 463 पारियां लगी थी.
वैसे, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 19 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने 399 पारी में यह कमाल किया था. सचिन तेंदुलकर ने 432 पारी और ब्रायन लारा ने 433 पारी में 19 हजार रन इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरा कर लिए थे.
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 19 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज (Fastest to 19000 International Runs)
399 पारी - विराट कोहली
432 पारी - सचिन तेंदुलकर
433 पारी - ब्रायन लारा
444 पारी - रिकी पोंटिंग/जो रूट*
458 पारी - जैक कैलिस
463 पारी - एबी डिविलियर्स
पहले बल्लेबाज बने रूट
इंटरनेशनल क्रिकेट में 19 हजार रन पूरा करने वाले रूट इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि रांची टेस्ट मैच इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए. जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं