India vs England, 4th Test Match Day 2: भारत और इंंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच रांची टेस्ट मैच में दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. भारत ने पहली पारी में 73 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं. फिलहाल टीम इंडिया 134 रन पीछे है. ध्रुव जुरेल 30 और कुलदीप यादव 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय टीम मुश्किलों में फंसी दिख रही है. पहली पारी में यशस्वी जायसवाल (73), कप्तान रोहित शर्मा (02), शुभमन गिल (38), रजत पाटीदार (17), रवींद्र जडेजा (12), सरफराज खान (14) और रविचंद्रन अश्विन (01) रन बनाकर आउट हुए. शोएब बशीर ने इंग्लैंड की ओर से चार विकेट झटके, वहीं टॉम हार्टले ने 2 विकेट हासिल किए.
बता दें कि दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 353 रन बनाकर आउट हो गई. इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने 122 रन की नाबाद पारी खेली. भारत की ओर से जडेजा ने 4 विकेट लिए तो वहीं सिराज के खाते में 2 विकेट आए. 3 विकेट आकाशदीप लेने में सफल रहे हैं. एक विकेट अश्विन लेने में सफल रहे हैं. बता दें कि टेस्ट मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. इंग्लैंड के लिए यह टेस्ट मैच जीतना काफी अहम है. इस समय भारतीय टीम टेस्ट सीरीज में 2-1 से इंग्लैंड से आगे है. (LIVE SCORECARD)
भारतीय प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज
इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन
जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, ओली रॉबिन्सन, शोएब बशीर, जेम्स एंडरसन