- सेमीफाइनल के पहले मुकाबले में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की भिड़ंत
- अबुधाबी में आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
- जीतने वाली टीम को मिलेगा फाइनल का टिकट
आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2021 (ICC Men's T20 World Cup 2021) का पहला सेमीफाइनल मुकाबला 10 अक्टूबर यानी आज इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला जाएगा. इस अहम मुकाबले में आज जब दोनों टीमें मैदान में उतरेंगी तो दोनों ही टीमों की कोशिश रहेगी कि वह जीत हासिल कर फाइनल में अपनी जगह बनाए. 'सुपर 12' मुकाबले में दोनों ही टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. इंग्लिश टीम ने ग्रुप A में जहां अपने सभी विपक्षी टीमों को शिकस्त दी, वहीं कीवी टीम का भी ग्रुप B में उम्दा प्रदर्शन रहा. कीवी टीम केवल पाकिस्तान को छोड़कर और सब टीमों के खिलाफ जीत हासिल करने में कामयाब हुई थी. ऐसे में जब ये दोनों टीमें आज मैदान में उतरेंगी तो एक दिलचस्प मुकाबला को देखने को मिलेगा.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला अबुधाबी स्थित शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
IND Vs NZ: इन दो खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, भड़के हरभजन, बोले- 'उसे और क्या करने की जरूरत है?'
T20 वर्ल्ड कप 2021 के सेमीफाइनल मुकाबले में कब आमने-सामने होगी इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की टीम?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड की टीम T20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 10 नवंबर यानी आज मैदान में आमने-सामने होगी.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला कितने बजे से खेला जाएगा?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला शाम 07:30 बजे से शुरू होगा. वहीं टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे आएंगे.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar पर देखने को मिलेगी.
इंग्लैंड: इयोन मॉर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम कुर्रन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, रीस टॉपली, जेम्स विंस, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड और सैम कुर्रन.
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टोड एस्टल, ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), मार्टिन गप्टिल, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स (विकेटकीपर), मिशेल सैंटनर, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी और टिम साउदी.
नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं