विज्ञापन

34KM का माइलेज, 360° कैमरा, कीमत 4.98 लाख से शुरू, Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें

अगर आप नई कार लेने का सोच रहे हैं तो आपके पास कई दमदार ऑप्शन्स हैं. खासतौर पर कई Maruti Suzuki की कारें आप बजट में घर ला सकते हैं.

34KM का माइलेज, 360° कैमरा, कीमत 4.98 लाख से शुरू, Maruti की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Suzuki

Best Maruti Cars: भारत में अभी फेस्टिव सीजन चल रहा है. इस सीजन में कारों की बिक्री भी जमकर होती है. अभी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री रफ्तार पकड़ी हुई है. ऐसे में अगर आप भी अपने लिए नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. लेकिन, ज्यादा ऑप्शन्स मतलब ज्यादा कंफ्यूजन, तो आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए हम यहां पर आपको पिछले महीने बिकने वाली टॉप Maruti Suzuki की कारों में बता रहे हैं. इस लिस्ट में Maruti Suzuki Baleno सबसे ऊपर है. इन कारों को दमदार माइलेज और बजट-फ्रेंडली कीमतों के लिए जाना जाता है. 

Maruti Suzuki Baleno

ओवरऑल कार बाजार में Maruti Suzuki Baleno सितंबर 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. Baleno की 25,392 यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही है. इसका स्लीक लिक्विड डिजाइन और स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल इसे सड़क पर काफी खूबसूरत लुक देते हैं. केबिन के अंदर ग्राहकों को 9-इंच का बड़ा स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और तंग जगहों पर आसानी से पार्क करने के लिए 360-डिग्री कैमरा मिलता है.

सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं. ये कार कंपनी के 1.2-लीटर K-Series पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो पेट्रोल वेरिएंट में 22.35 किमी प्रति लीटर और CNG वेरिएंट में 30.61 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है. इस प्रीमियम हैचबैक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,98,900 रुपये है.

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR ने सितंबर 2026 में कुल 18,835 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है. इसका क्लासिक टॉल-बॉय डिजाइन न सिर्फ इसे एक अलग पहचान देता है, बल्कि केबिन के अंदर बैठे यात्रियों के लिए बेहतरीन हेडरूम और लेगरूम भी देता है. इसका दाम 4.98 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके फीचर्स में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल एयरबैग्स और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) शामिल हैं. ये प्रैक्टिकल हैचबैक कार 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है, जबकि बजट-सेंसिटिव ग्राहकों के लिए इसका CNG वेरिएंट 34.05 किमी प्रति किलोग्राम का बंपर माइलेज देता है.

Maruti Suzuki Swift

यह भी पढ़ें | E20 पर भी 70KM का माइलेज, कीमत 78,912 रुपये, ऑफिस आने-जाने वालों के लिए बेस्ट बाइक

सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की लिस्ट में Maruti Suzuki Swift ने सितंबर 2026 में 17,399 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवां स्थान अपने नाम किया है. सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 11.91 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसका बोल्ड हेक्सागोनल ग्रिल, रैपअराउंड टेललैंप्स और पूरी तरह ब्लैक कलर का ड्राइवर-फोकस्ड केबिन इसे युवाओं के बीच बेहद पॉपुलर बनाते हैं.

इसके केबिन में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. इसके अलावा चढ़ाई पर गाड़ी को पीछे लुढ़कने से बचाने के लिए हिल-होल्ड असिस्ट  भी दिया गया है. ये कार नए 1.2-लीटर के तीन-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन के साथ आती है. माइलेज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि ये पेट्रोल वेरिएंट में 24.8 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है. जबकि इसका CNG अवतार 32.85 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देने में सक्षम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत  5,83,900 रुपये से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Fronx

इस लिस्ट में Maruti Suzuki Fronx भी शामिल है. कंपनी ने सितंबर 2026 में इसकी 19,282 यूनिट्स की बिक्री की. इस कूपे-SUV का फ्रंट ग्रिल डिजाइन कंपनी की बड़ी एसयूवी ग्रैंड विटारा से इंस्पायर्ड है. जबकि इसकी स्लोपिंग रूफलाइन इसे सड़क पर एक बेहद मस्कुलर लुक देती है. फीचर्स की बात करें तो केबिन के अंदर ड्यूल-टोन डैशबोर्ड, वायरलेस मोबाइल चार्जर और सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग्स दिए गए हैं. ये कार दो इंजन ऑप्शन्स के साथ आती है. जिनमें 1.2-लीटर का नॉर्मल पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन शामिल है. इसका माइलेज पेट्रोल वेरिएंट्स में 20.01 किमी प्रति लीटर से शुरू होता है, जबकि CNG मोड में ये 28.51 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज देने का दावा करती है. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसकी कीमत 6,89,900 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें | सनरूफ-एयरबैग्स और 33 किमी का माइलेज, बस 6.26 लाख की शुरुआती कीमत में ले आइए ये सेडान कारें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Suzuki Swift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com