- जेसन रॉय पिंडली में चोट के कारण बाकि मुकाबलों से हुए बाहर
- जेम्स विंस को इंग्लैंड की टीम में मिला मौका
- सेमीफाइनल में आज इंग्लिश टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ
इंग्लैंड के आक्रामक सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पिंडली में चोट के कारण बाकी बचे टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जेम्स विंस को टीम में शामिल किया गया है. शारजाह में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 'सुपर 12' के अंतिम ग्रुप मैच में हार के दौरान रॉय को पिंडली में चोट लगी थी. रॉय काफी दर्द में नजर आ रहे थे और वह स्वयं ड्रेसिंग रूम भी नहीं जा सके. मैच के बाद उन्हें बैशाखी के सहारे चलते देखा गया. रॉय ने बयान में कहा, ‘‘विश्व कप से बाहर होने से मैं निराश हूं. यह काफी निराशाजनक स्थिति है.''
उन्होंने कहा, ‘‘साथी खिलाड़ियों के समर्थन के लिए मैं यहीं रुकूंगा और उम्मीद करते हैं कि हम ट्रॉफी जीत पाएंगे. अब तक यात्रा अविश्वसनीय रही है और हम अपने खेल पर ध्यान देते रहेंगे.'' रॉय ने कहा, ‘‘रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और पिंडली में चोट के बावजूद मैं अगले साल की शुरुआत में कैरेबिया के टी20 दौरे के लिए तैयार होने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा.'' पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड का सामना गुरुवार को अबु धाबी में न्यूजीलैंड से होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इंग्लैंड के पास जोस बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो से पारी का आगाज कराने का विकल्प है और ऐसे में सैम बिलिंग्स को मध्यक्रम में मौका मिल सकता है. आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2021 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने इंग्लैंड की टीम में रॉय के विकल्प के तौर पर विंस को शामिल करने को स्वीकृति दे दी है. कोविड-19 पृथकवास जरूरतों को देखते हुए प्रत्येक टीम को अपने साथ तीन अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखने की स्वीकृति थी जिसमें विंस भी शामिल थे.
नामीबिया के खिलाफ भारत ने दर्ज की शानदार जीत
.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं