विज्ञापन
This Article is From Aug 12, 2021

Eng vs Ind: दिनेश कार्तिक को नहीं भायी मोहम्मद सिराज की यह अदा, विकेटकीपर-कमेंटेटर बोले कि...

England vs India: कार्तिक ने कहा, ‘इस टीम ने जिस तरह का क्रिकेट खेला, मुझे यह बहुत पसंद है, खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों से शाब्दिक बहस में उलझने में झिझकते नहीं हैं जैसा सिराज और केएल राहुल ने किया. यह नये जमाने का भारत है.’कार्तिक अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राउडर्स के लिये खेलेंगे. उन्होंने कहा कि आक्रामक होने के विभिन्न तरीके हैं.

Eng vs Ind: दिनेश कार्तिक को नहीं भायी मोहम्मद सिराज की यह अदा, विकेटकीपर-कमेंटेटर बोले कि...
Eng vs Ind: दिनेश कार्तिक इंग्लैंड में कमेंट्री कर रहे हैं
लंदन:

England vs India:  इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में पहले टेस्ट भारतीय सीमर मोहम्मद सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक को सिराज की एक अदा पसंद नहीं आयी. हालांकि, गेंदबाज का ऐसा अंदाज मैच में रोमांच लेकर आता है, लेकिन दिनेश कार्तिक को लगता है कि मोहम्मद सिराज का पहले टेस्ट में इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बैर्यस्टो को आउट करने के बाद ‘चुप होने'का इशारा करना गैर जरूरी था  उनका हालांकि मानना है कि यह भारतीय तेज गेंदबाज अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में आगे इन चीजों को समझ जाएगा. बैर्यस्टो को आउट करने के बाद सिराज अपने जश्न मनाने के दौरान आक्रामक थे और उनका इस ड्रॉ हुए टेस्ट में कई बार इस बल्लेबाज से शब्दों का आदान प्रदान भी हुआ.

सिंगापुर के बल्लेबाज का कोहराम, 20 गेंद में ही ठोक डाले 102 रन, 11 छक्के और 9 चौके लगाकर किया धमाल- Video

कार्तिक श्रृंखला के दौरान कमेंटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उन्होंने ‘द टेलीग्राफ' में लिखा, ‘मुझे यह लगता है कि सिराज ने जब बल्लेबाज को आउट करने के बाद चुप रहने का इशारा किया तो यह अनावश्यक था. आप पहले ही आउट कर चुके हो तो इसकी जरूरत क्यों? सिराज के अंतरराष्ट्रीय करियर में यही पहली सीख है.'उन्होंने कहा, ‘हममें से कितनों ने यह सोचा होगा कि विराट कोहली आकर टीम के उत्साहित साथी को शांत कराएंगे? लेकिन भारतीय कप्तान को ट्रेंट ब्रिज पर सुनिश्चित करना पड़ा कि सिराज हद से आगे नहीं बढ़ें.'

तेंदुलकर से मिलीं मीराबाई चानू, मेडल दिखाकर बोलीं -'आपसे बहुत इंस्पायर्ड हूं..

कार्तिक ने कहा, ‘इस टीम ने जिस तरह का क्रिकेट खेला, मुझे यह बहुत पसंद है, खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंद्वियों से शाब्दिक बहस में उलझने में झिझकते नहीं हैं जैसा सिराज और केएल राहुल ने किया. यह नये जमाने का भारत है.'कार्तिक अगले महीने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राउडर्स के लिये खेलेंगे. उन्होंने कहा कि आक्रामक होने के विभिन्न तरीके हैं. उन्होंने कहा, 'आक्रामकता विभिन्न तरीकों से दिखायी जाती है. कुछ खिलाड़ी जैसे विराट, सिराज और राहुल के लिये यह खुलम खुल्ला आपको मुंह पर जवाब देकर हो सकती है, लेकिन मैंने सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को इसी तरह से आक्रामक होते हुए नहीं देखा लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आक्रामक नहीं है.'

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हॉकी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से किया सम्मानित

उन्होंने कहा, ‘लेकिन भारत के ज्यादातर तेज गेंदबाज शारीरिक आक्रामकता से दूर रहते हैं. वे गेंद से ही अपना काम करने को तरजीह देते हैं, जो ठीक भी है. भारत ने मुख्यत: विराट की तेज गेंदबाजी इकाई की वजह से विदेशों में अच्छा करना शुरू किया है. भारत ने लगातार ऑस्ट्रेलिया में फतह हासिल की है, इंग्लैंड से अब मुकाबला हो रहा है और साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका से होगा जिससे विदेशी टीम पर दबदबा बनाने के मौके मिलेंगे.'कार्तिक ने कहा, ‘यह श्रृंखला इसलिये दिलचस्प हो जाती है क्योंकि भारत ने अपने हाव भाव और आक्रामकता से स्पष्ट कर दिया है कि वे यहां जीतने आये हैं, लेकिन इंग्लैंड को सभी कमजोरियों के बावजूद उसकी सरजमीं पर हराना बहुत मुश्किल है.'

VIDEO: कुछ  दिन पहले कैफ ने श्रींलका सीरीज को लेकर एनडीटीवी से खास बात कही थी. ​

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishnakumar Dinesh Karthik, Mohammed Siraj, England Vs India 2021, England Vs India 08/12/2021 Enin08122021199050, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com