Vaibhav Sooryavanshi Duleep Trophy 2026 schedule: भारतीय घरेलू सीजन शुरू होने के लिए तैयार है और परंपरा के अनुसार, सबसे पहले रेड बॉल क्रिकेट खेला जाएगा. दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत 23 अगस्त को होगी, जिसमें 6 जोनल टीमें और भारतीय घरेलू क्रिकेट के कुछ सबसे बड़े और दिलचस्प खिलाड़ी एक साथ नज़र आएंगे. यह टूर्नामेंट 6 जोन के साथ फिर से शुरू हो रहा है. नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट की टीमें इस टूर्नामेंट में मौजूद हैं. वैभव सूर्यवंशी 2026 की दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं.
The ultimate zonal showdown is here! 🏏⚡
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) August 20, 2026
6️⃣ Teams. 5️⃣ Matches. 1️⃣ Champion. 🏆
Explore the full #DuleepTrophy fixture breakdown and lock in your dates starting 23rd August 🗓️ pic.twitter.com/h8fEMohIk1
नॉकआउट फार्मेट में होगा मुकाबला
यह नॉकआउट फार्मेट में खेला जाएगा, सेंट्रल जोन इस समय डिफेंडिंग चैंपियन है और पिछले साल की रनर-अप साउथ जोन को सेमीफ़ाइनल में सीधे एंट्री मिली है, जबकि बाकी चार टीमें शुरुआती राउंड में मुकाबला करेंगी.
दुलीप ट्रॉफी 2026-27 का शेड्यूल, सभी मैच सुबह 9:30 बजे (IST) शुरू होंगे.
| तारीख | मैच | वेन्य़ू |
| 23-26 अगस्त | ईस्ट ज़ोन Vs नॉर्थ ईस्ट ज़ोन | BCCI CoE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 23-26 अगस्त | नॉर्थ ज़ोन Vs वेस्ट ज़ोन | BCCI CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
| 30 अगस्त-2 सितंबर | सेंट्रल ज़ोन Vs ईस्ट ज़ोन/नॉर्थ ईस्ट ज़ोन का विजेता | BCCI CoE ग्राउंड 1, बेंगलुरु |
30 अगस्त-2 सितंबर | साउथ ज़ोन Vs नॉर्थ ज़ोन/वेस्ट ज़ोन का विजेता | BCCI CoE ग्राउंड 2, बेंगलुरु |
| 6-10 सितंबर | फ़ाइनल | एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई |
दलीप ट्रॉफी 2026 की पूरी टीमें (Full Duleep Trophy 2026 Squads)
उत्तरी क्षेत्र (North Zone)
कन्हैया वधावन (कप्तान और विकेटकीपर) (जम्मू और कश्मीर), आयुष बडोनी (उप-कप्तान) (दिल्ली), सनत सांगवान (दिल्ली), यश ढुल (दिल्ली), आयुष डोसेजा (दिल्ली), निशांत सिंधु (हरियाणा), अंशुल कंबोज (हरियाणा), निखिल कश्यप (हरियाणा), क़मरान इकबाल (जम्मू और कश्मीर), अब्दुल समद (जम्मू और कश्मीर), आबिद मुश्ताक (जम्मू और कश्मीर), सुनील कुमार (जम्मू और कश्मीर) कश्मीर), युद्धवीर सिंह (जम्मू और कश्मीर), अर्शदीप सिंह (पंजाब), अर्जुन शर्मा (सेवा)
मध्य क्षेत्र (Central Zone)
रजत पाटीदार (कप्तान) (मध्य प्रदेश), रिंकू सिंह (उप-कप्तान) (उत्तर प्रदेश), आयुष पांडे (छत्तीसगढ़), सारांश जैन (मध्य प्रदेश), आर्यन पांडे (मध्य प्रदेश), अरशद खान (मध्य प्रदेश), कुणाल सिंह राठौड़ (विकेटकीपर) (राजस्थान), आर्यन जुयाल (विकेटकीपर) (उत्तर प्रदेश), जीशान अंसारी (उत्तर प्रदेश), कुणाल चंदेला (उत्तराखंड), अमन मोखड़े (विदर्भ), यश राठौड़ (विदर्भ), हर्ष दुबे (विदर्भ), यश ठाकुर (विदर्भ), नचिकेत भुते (विदर्भ)
दक्षिण क्षेत्र (South Zone)
तिलक वर्मा (कैपेन) (हैदराबाद), रिकी भुई (उप-कप्तान और विकेटकीपर) (आंध्र), एसके रशीद (आंध्र), के साई तेजा (आंध्र), टी विजय (आंध्र), अभिनव तेजराना (गोवा), के हिमतेजा (हैदराबाद), टी त्यागराजन (हैदराबाद), आर स्मरण (कर्नाटक), करुण नायर (कर्नाटक), श्रेयस गोपाल (कर्नाटक), वी कवरप्पा (कर्नाटक), एमडी निधिश (केरल), एन जगदीसन (विकेटकीपर) (तमिलनाडु), अमन खान (पांडिचेरी)
पूर्वी क्षेत्र (East Zone) (वैभव सूर्यवंशी की टीम)
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर) (झारखंड), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान) (बिहार), डेनिश दास (असम), अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), सुदीप कुमार घरामी (बंगाल), शाहबाज अहमद (बंगाल), सूरज सिंधु जयसवाल (बंगाल), मोहम्मद शमी (बंगाल), मुकेश कुमार (बंगाल), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (झारखंड), शिखर मोहन (झारखंड), अनुकूल रॉय (झारखंड), विराट सिंह (झारखंड), सुभ्रांशु सेनापति (ओडिशा), अभिजीत सरकार (त्रिपुरा)
पश्चिम क्षेत्र (West Zone)
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान) (महाराष्ट्र), शम्स मुलानी (उप-कप्तान) (मुंबई), अतीत शेठ (बड़ौदा), शिवालिक शर्मा (बड़ौदा), जयमीत पटेल (गुजरात), उर्विल पटेल (विकेटकीपर) (गुजरात), सिद्धार्थ देसाई (गुजरात), पृथ्वी शॉ (महाराष्ट्र), मुकेश चौधरी (महाराष्ट्र), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), मुशीर खान (मुंबई), तुषार देशपांडे (मुंबई), तनुश कोटियन (मुंबई), हार्विक देसाई (विकेटकीपर) (सौराष्ट्र), जय गोहिल (सौराष्ट्र)
उत्तर पूर्व क्षेत्र (North East Zone)
जोनाथन रोंगसेन (कप्तान) (नागालैंड), बिश्वोरजीत सिंह कोंथौजाम (उप-कप्तान) (मणिपुर), तेची नेरी (अरुणाचल प्रदेश), प्रियोजीत के (मणिपुर), रोनाल्ड मैतेई (मणिपुर), जोतिन सिंह फ़िरोइजाम (मणिपुर), किशन लिंगदोह (मेघालय), अर्पित सुभाष (विकेटकीपर) (मेघालय), आकाश कुमार चौधरी (मेघालय), जोसेफ लालथनखुमा (मिजोरम), लालरेम्पौइया (मिजोरम), इमलीवाती लेम्तुर (नागालैंड), विनो जी झिमोमी (नागालैंड), रॉबिन लिंबू (सिक्किम), आशीष थापा (विकेटकीपर) (सिक्किम)
वैभव सूर्यवंशी अपना अगला मैच कब खेलेंगे?
वैभव सूर्यवंशी का अगला मैच दलीप ट्रॉफी में है. उन्हें ईस्ट जोन टीम में उपकप्तान के तौर पर चुना गया है. दलीप ट्रॉफी घरेलू फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट है और इससे युवा बल्लेबाज को रेड-बॉल क्रिकेट में ज्यादा अनुभव मिलेगा, बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी 2026 का शेड्यूल अनाउंस किया है, पहला मैच ईस्ट जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के बीच होना है. यानी वैभव अपना पहला मै 23 अगस्त को इस टूर्नामेंट में खेलेंगे.
ये भी पढ़ें- WTC 2025-27 में जोश टंग 50 विकेट लेने वाले पहले बॉलर, सिराज से आगे स्टार्क, टॉप-5 गेंदबाजों में कौन-कौन?
ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका में क्यों भारत के स्पिनर बन जाते हैं हीरो? कुंबले-अश्विन के बाद मानव सुथार ने रचा इतिहास
ये भी पढ़ें- IND vs SL: मानव सुथार ने 10 विकेट लेकर रचा इतिहास, फिरकी पर नाचे श्रीलंकाई बल्लेबाज, हरभजन-अश्विन को पीछे छोड़ा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं