विज्ञापन

अजीत अगरकर की विदाई पर कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, बोले- इतिहास आपको हमेशा...

भारत के पूर्व गेंदबाज अजीत अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ, ऐसे में बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए. यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है.

अजीत अगरकर की विदाई पर कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन, बोले- इतिहास आपको हमेशा...
Gautam Gambhir reaction on Ajit Agarkar

बीसीसीआई ने पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए. यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है.अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ. इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वह अपने अनुबंध का विस्तार नहीं चाहते हैं. अगरकर के चयनकर्ता पद से हटने के बाद कोच गौतम गंभीर का पहला रिएक्शन सामने आया है. गंभीर ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर अगरकर के लिए खास मैसेज लिखा है. 

गंभीर ने लिखा, "प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही. वे 3 ICC ट्रॉफियां आपके इस पक्के विश्वास का सबूत हैं कि टीम हमेशा सबसे पहले और सबसे आगे रहती है. मैं यह जरूर कहूंगा कि इतिहास आपको हमेशा अच्छे नजरिए से देखेगा. हर चीज़ के लिए आपका धन्यवाद. आपके भविष्य के सभी कामों के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं". गंभीर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

अजीत अगरकर का कार्यकाल: बड़े फैसले, बड़े विवाद और टीम इंडिया की नई दिशा

अजीत अगरकर का कार्यकाल कई ऐसे फैसलों के लिए जाना जाएगा जिसने काफी सुर्खियां बटोरी, इनमें से सबसे बड़ा फैसला 2024 में लिया गया, जब हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को टी20 का कप्तान बनाया गया था. अगरकर ने हार्दिक की फिटनेस हिस्ट्री और ऐसे कप्तान की जरूरत का हवाला दिया जो लगातार उपलब्ध रह सके, साथ ही सूर्यकुमार के बारे में ड्रेसिंग-रूम से मिले फीडबैक का भी जिक्र किया था. 

2024 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की मुख्य 15-सदस्यीय टीम में रिंकू सिंह को शामिल न करना भी एक मुश्किल फैसला था. अगरकर ने इसे चयनकर्ताओं की ओर से लिए गए सबसे कठिन फैसलों में से एक बताया, वहीं, टीम के कॉम्बिनेशन के लिए शिवम दुबे को आगे रखा गया था. इन सबके अलावा मोहम्मद शमी को टीम में वापस नहीं लेने पर भी काफी बहस हुई थी. शमी ने तो कई बार अगरकर को इसका पूरा जिम्मेदार बताया था. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट से जुड़े मामले के बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को 2023-24 BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर करने के फैसले में भी कमेटी शामिल थी.  चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम से मोहम्मद सिराज को बाहर करना भी चयन से जुड़ा एक बड़ा फैसला था. भारतीय कप्तान बदलने की प्रक्रिया में भी अजीत अगरकर ने अहम भूमिका निभाई थी.  शुभमन गिल को भविष्य के कप्तान के तौर पर समर्थन दिया गया और चैंपियंस ट्रॉफी के लिए उप-कप्तान बने रहने पर ड्रेसिंग-रूम से मिले रिव्यू का हवाला दिया गया था. बाद में 2025 में गिल को वनडे कप्तान बनाया गया. 

अजीत अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने जीते 8 बड़े खिताब

  • 2023 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल
  • 2023 में एशिया कप विजेता
  • 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप में फाइनलिस्ट
  • 2024 में T20 वर्ल्ड कप विजेता
  • 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी विजेता
  • 2025 में एशिया कप विजेता
  • 2026 में T20 वर्ल्ड कप विजेता
  • 2026 में एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल

 यह भी पढ़ें | ये भुवनेश्वर की टीम इंडिया नहीं, विश्व कप प्लान में वापसी है! इन 5 वजहों ने कराया 4 चार साल बाद कमबैक

यह भी पढ़ें | अभिषेक शर्मा नंबर-1, टूटा रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | नीरज चोपड़ा को झटका, पथिरागे समेत ये 10 स्टार बने 2026 वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर के दावेदार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajit Agarkar, Gautam Gambhir, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com