- दिनेश कार्तिक ने चुनी टी-20 वर्ल्ड कप की बेस्ट इलेवन
- केवल एक भारतीय को दी जगह
- बाबर आजम को बनाया कप्तान
भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने 2021 टी-20 वर्ल्ड बेस्ट इलेवन टीम (T20 World Cup 2021 best XI) का ऐलान किया है. अपने फेसबुक पेज पर कार्तिक ने अपने पसंद के 11 खिलाड़ियों का चयन किया है. कार्तिक ने बेस्ट इलेवन का चयन करते हुए कहा कि, बेस्ट 11 को चुनना बेहद मुश्किल है लेकिन मैंने कोशिश की है. कार्तिक ने अपने द्वारा चुनी गए 11 खिलाड़ियों में भारत के केवल एक खिलाड़ी को जगह दी है जो चौंकाने वाला है. कार्तिक ने भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम इलेवन में रखा है. बता दें कि भारत के लिए बुमराह ने इस वर्ल्ड कप टी-20 में शानदार गेंदबाजी की थी और भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे, बुमराह ने 6 मैचों में 13.57 की औसत, 5.08 की इकॉनमी और 16 के स्ट्राइक रेट से 7 विकेट लिए. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई.
वर्ल्डकप में इन 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया ने बहुत मिस किया, नतीजे हो सकते थे बेहतर
यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) को टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन का कप्तान बनाया है. दिनेश कार्तिक ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर बाबर और जोस बटलर को टीम में रखा है तो वहीं नंबर 3 पर कार्तिक की पसंद श्रीलंका चरित असलंका बने हैं. साउथ अफ्रीका के रस्सी वैन डेर डूसन को कार्तिक ने नंबर 4 पर जगह दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिनेश कार्तिक ने अपने पसंद की प्लेइंग XI में शाकिब अल हसन और मोईन अली को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में रखा है तो वहीं श्रीलंका के दिग्गज ऑलराउंडर वनिन्दु हसरंगा को भी जगह दी है. ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडप जंपा भी कार्तिक द्वारा चुनी गई बेस्ट टी-20 वर्ल्ड कप इलेवन में जगह बना पाने में सफल रहे हैं. तेज गेंदबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक ने ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी को टीम में जगह दी है.
अब नए कोच राहुल द्रविड़ लेंगे सेलेक्टरों की जगह यह अहम फैसला, सूत्रों की रिपोर्ट
दिनेश कार्तिक ने चुनी T20 WC की बेस्ट XI
बाबर आजम (कप्तान), जोस बटलर, चरित असलांका, रस्सी वैन डेर डूसन, शाकिब अल हसन, मोइन अली, वनिन्दु हसरंगा, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और शाहीन अफरीदी
VIDEO:T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं