- नवंबर 17 से संभाल रहे हैं कार्यभार
- बीसीसीआई ने दिए हैं ज्यादा अधिकार
- वक्त के साथ और पावरफुल होंगे राहुल
कुछ दिन पहले ही जब भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ज्यादा वर्कलोड की बात की थी, तो बीसीसीआई (BCCI) के अधिकारी ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि इन दोनों को आईपीएल में न खेलने से किसी ने नहीं रोका था. ये विश्व कप के लिए आईपीएल छोड़ सकते थे. बहरहाल, अब इस विषय पर टीम इंडिया के नए कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) द्वारा चिंता जताए जाने के बाद बोर्ड वर्कलोड पर विचार करने को राजी हो गया है. राहुल द्रविड़ इसी महीने की 17 तारीख से न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से अपना कार्यभार संभालने जा रहे हैं, जो कि मिस्टर कूल के लिए बहुत ही ज्यादा चैलेंजिंग होने जा रहा है. सूत्रों से छनकर आ रहीं खबरों के अनुसार राहुल द्रविड़ की प्राथमिकता खिलाड़ियों के थकावट के मुद्दे से निपटने की है. कोविड काल के बाद से ही ज्यादातर लीग और टूर्नामेंट बायो-बबल में आयोजित हो रहे हैं. इस दौरान तमाम खिलाड़ियों और अधिकारियों को कड़े प्रोटोकॉल का पालना करना पड़ा था. और कई मौकों पर भारतीय ही नहीं, बल्कि दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लंबे बायो-बबल का असर पड़ने की बात कही थी. खिलाड़ियों ने शारीरिक और मानसिक थकावट की बात कही थी.
T20 World Cup: टिम साउथी के निशाने पर मलिंगा का सबसे बड़ा T20I रिकॉर्ड
इसीलिए द्रविड़ इस पहलू से निपटने के लिए अब खिलाड़ियों के वर्कलोड को बहुत ही गंभीरता से लेने पर विचार कर रहे हैं. इसके तहत बड़े मैचों से भी प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार इस विषय को राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट सलाहकार कमेटी (सीवीसी) के सामने उठाया था. यह चर्चा तब हुई थी, जब द्रविड़ कोच इंटरव्यू के लिए कमेटी के सामने उपस्थित हुए थे. और द्रविड़ की इस चर्चा के बाद अब नए भारतीय कोच और जय शाह मिलकर वर्कलोड को लेकर जल्द ही किसी नए प्लान के साथ सामने आ सकते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अभी तक की नीति के अनुसार खिलाड़ियों के चयन, उन्हें बाहर करना और आराम दने का निर्णय लगभग पूरी तरह से चयनकर्ताओं के हाथ में रहा है. लेकिन अब होगा यह कि सेलेक्टरों के 15 सदस्यीय टीम का ऐलान करने से पहले द्रविड़ ही तय कर चयनकर्ताओं को उन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें आराम दिया जाना होगा. जारी टी20 वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी पिछले लंबे समय से लगातार खेल रहे हैं. और कई दिग्गज एकदम रंगविहीन दिखायी पड़े.
सूत्र के अनुसार अब इस तरह के हालात से बचने के लिए बीसीसीआई बड़ा निर्णय लेगा. बीसीसीआई तय करेगा कि किस खिलाड़ी को आराम देना है और यह इस पर निर्भर करेगा कि कितनी ज्यादा क्रिकेट खेली जा रही है. सूत्र ने कहा कि द्रविड़ से बातचीत के बाद बोर्ड भी इस विषय को लेकर बहुत ही गंभीर हुआ है. इसके तहत जिस खिलाड़ी को आराम दिया गया है, वह अपने स्थानापन्न के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम में लिया जाएगा.
VIDEO: T20 World Cup: कहां चूका भारत और टीम इंडिया क्या लेगी सबक?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं