Dhoni in IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने सीएसके (CSK) को 20 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की, दिल्ली की टीम मैच जरूर जीत गई लेकिन सीएसके के फैन्स इससे निराश नजर नहीं आए. दरअसल, दर्शक स्टेडियम में सिर्फ धोनी (MS Dhoni Post Viral) को ही देखने आए थे. थाला के नाम से मशहूर धोनी ने मैच में 16 गेंद पर नाबाद 37 रनों की तूफानी पारी खेली जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. धोनी की पारी ने फैन्स का दिल जीत लिया. यही कारण था कि दिल्ली मैच जीत भी गई लेकिन पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी का नाम लेकर चीयर कर रहा था . फैन्स धोनी की पारी को सेलिब्रेट कर रहे थे. बता दें कि धोनी की धुआंधार पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनका 10 साल पुराना एक पोस्ट वायरल हो गया है जिसमें थाला ने लिखा था. "इससे फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी टीम जीतती है, मैं यहां एंटरटेनमेंट के लिए हूं."
Doesn't matter which team wins,I am here for entertainment
— Mahendra Singh Dhoni (@msdhoni) March 23, 2014
फैन्स धोनी के इस पोस्ट लगातार वायरल कर रहे हैं. बता दें कि सीएसके की ओर से रहाणे ने भी 45 रन की पारी खेली थी. इसके अलावा धोनी आईपीएल के इतिहास में 5000 रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. बता दें कि दिल्ली और सीएसके के बीच मैच के बाद धोनी विरोधी टीम के कप्तान ऋषभ पंत के साथ बात करते हुए नजर आए तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली के युवा खिलाड़ियों के साथ भी लगातार बात करते हुए नजर आए. फैन्स धोनी के इस जेस्चर की भरपूर तारीफ कर रहे हैं.
-
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज
बता दें कि जहां फैन्स धोनी के इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओऱ मैच के बाद धोनी अपने पैर में आइस पैक लगाकर युवा खिलाड़ियों से बात कर रहे थे. धोनी की इस तस्वीर को देखकर फैन्स यह अटकलें लगा रहे हैं कि क्या माही अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं. लेकिन जहां तक धोनी की बल्लेबाजी की बात है तो माही जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो बिना किसी परेशानी के साथ गेंदबाज के होश उड़ा रहे थे. बता दें कि सीएसके की पारी के आखिरी ओवर में धोनी ने 20 रन बनाए. उन्होंने एनरिक नॉर्खिया के ओवर में तेज अंदाज में बल्लेबाजी कर महफिल लूट ली.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं