IPL Final CSK vs GT: बारिश के कारण 28 मई को सीएसके और गुजरात के बीच फाइनल मैच नहीं हो सका. ऐसे में अब यह फाइनल मैच रिजर्व डे यानी आज 29 मई को खेला जाएगा. बता दें कि अंपायर ने कल पूरी कोशिश की थी कि मैच को कराया जा सके, लेकिन कभी बारिश रूकती थी, कभी तेज शुरू हो जाती थी. जिसके कारण आखिर में मैच को अगले दिन के लिए शिफ्ट करना पड़ा. वहीं, सोमवार को यानी आज भी बारिश हुई तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है. बता दें कि यदि बारिश हुई और मैच नहीं हो पाया तो गुजरात की टीम चैंपियन बनेगी. दरअसल, लीग स्टेज में गुजरात की टीम नंबर वन टीम थी. वहीं, चेन्नई की टीम दूसरे नंबर पर थी. ऐसे में नंबर वन पर रहने वाली टीम गुजरात को चैंपिनयन बना दिया जाएगा.
IPL 2023 Final Weather Update: GT vs CSK फाइनल, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम, मैच हो पाएगा या नहीं ?
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
सुपरओवर से हो सकता है फैसला
यदि आज भी बारिश खेल बिगाड़ती है तो अंपायर मैच को सुपरओवर तक ले जा सकते हैं. यदि आज रात 12.06 Am तक मैच नहीं कराया जा सका तो फिर अंपायर सुपरओवर की ओर अपना रुख करेंगे. और 12 गेंद का फाइनल हो पाएगा. लेकिन फैन्स चाहेंगे कि मैच पूरा हो सके.
Super Over will determine IPL 2023 Winner if the match is not possible even today.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 28, 2023
- If Super Over is not also possible, Gujarat Titans will win IPL 2023. pic.twitter.com/lb2WF6pdTe
कैसा रहेगा मौसम
वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक आज यानी 29 मई को अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा और साथ बारिश की संभावना कम होगी. वहीं, मैच के समय यानी शाम 7-8 बजे के बाद बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश होने की संभावना कम बताई जा रही है
--- ये भी पढ़ें ---
* 'अगर आज रिजर्व-डे पर भी IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 5 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
* अंबाती रायुडु का IPL से संन्यास, इस वजह से लिया फैसला, अभी तक कमा चुके हैं इतनी मोटी रकम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं