IPL 2023 Final Weather Update: 28 मई को बारिश होने के कारण मैच नहीं खेला जा सका. अब फाइनल मैच आज यानी 29 मई को खेला जाएगा. दरअसल, फाइनल मैच को लेकर रिजर्व डे रखा गया था. ऐसे में यह फाइनल मैच आज खेला जाएगा. वहीं, रिजर्व डे के होने से यकीनन फैन्स खुश हैं लेकिन लोगों के जेहन में एक बात की टेंशन अभी भी है कि, आज रात को फाइनल मैच के समय अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा. सीएसके और गुजरात टीम (IPL Final CSK vs GT) के फैन्स अभी भी इसी सोच में पड़े हैं. लेकिन आपको बता दें कि आज यानी 29 मई को मैच के दौरान बारिश होने की संभावना कम है.
कैसा रहेगा आज मौसम
वेबसाइट एक्यूवेदर के मुताबिक आज यानी 29 मई को अहमदाबाद का मौसम साफ रहेगा और साथ बारिश की संभावना कम होगी. वहीं, मैच के समय यानी शाम 7-8 बजे के बाद बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश होने की संभावना कम बताई जा रही है. बता दें कि रविवार को भी मौसम को लेकर यही अनुमान था कि बारिश कम होगी, लेकिन जब बारिश होनी शुरू हुई तो तेज बारिश हुई थी. हालांकि मौसम का हाल बताने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार 29 मई को बारिश कम होने के आसार हैं, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता है. इंद्र देवता यदि फैन्स पर मेहनबान नहीं रहे तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
A sunny morning to start the day in Ahmedabad. pic.twitter.com/NieJ0uFhix
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 29, 2023
बारिश होने पर क्या होगा
यदि आजभी बारिश हुई और मैच नहीं हो सकता तो गुजरात की टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा. दरअसल, लीग स्टेज में गुजरात नंबर वन टीम थी और सीएसके दूसरे नंबर वाली टीम थी. जिसके कारण गुजरात की टीम को चैंपियन बना दिया जाएगा.
IPL final goes to Reserve Day.
— Bharath Seervi (@SeerviBharath) May 28, 2023
Even on the Reserve Day if the weather doesn't permit a match till 12.06 AM, then there's a Super Over.
If Super Over is also not possible, then GT will be crowned champions as they finished higher on the Points Table. #IPL2023Finals
सुपरओवर भी हो सकता है
यदि आज भी बारिश खेल बिगाड़ती है तो अंपायर मैच को सुपरओवर तक ले जा सकते हैं. यदि आज 12.06 Am तक मैच नहीं कराया जा सका तो फिर अंपायर सुपरओवर की ओर अपना रुख करेंगे. और 12 गेंद का फाइनल हो पाएगा.
--- ये भी पढ़ें ---
* 'अगर आज रिजर्व-डे पर भी IPL Final में हुई बारिश तो क्या होगा, इन 5 प्वाइंट्स से जानें कि कौन बनेगा चैंपियन
* अंबाती रायुडु का IPL से संन्यास, इस वजह से लिया फैसला, अभी तक कमा चुके हैं इतनी मोटी रकम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं