- अगर फाइनल बारिश से धुलता है, तो कौन जीतेगा?
- क्या फाइनल में सुपर ओवर का इस्तेमाल हो सकता है?
- अगर फाइनल में बिल्कुल भी खेल नहीं हुआ, तो कौन सी टीम जीतेगी?
शुक्रवार को हुई बारिश को देखते हउए करोड़ों फैंस का डर रविवार को एकदम सही साबित हुआ. और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच खेले जाने वाले फाइल मुकाबले पर पानी फिर गया. अब यह मैच आज निर्धारित रिजर्व-डे के दिन खेला जाएगा. हालांकि, मौसम विभाग ने आज भी अहमदाबाद में बारिश की भविष्यवाणी की है. फाइनल के स्थगित होने के बाद अब प्रशंसकों के मन में कई सवाल चल रहे हैं. मसलन अगर बारिश फिर से आयी आयी, तो खिताब कौन जीतेगा, वगैरह..वगैरह. ऐसे में हम आपके लिए एक बार फिर से विस्तार से जानकारी लेकर आए हैं. आप इन 5 प्वाइंट्स के जरिए जान लीजिए कि अगर फाइनल में बारिश आती है तो नियम के तहत क्या होगा या अगर मैच पूरी तरह से बारिश से धुल जाता है, तो कौन से नियम का इस्तेमाल होगा. और किस टीम का IPL 2023 ट्रॉफी पर कब्जा होगा.
SPECIAL STORIES:
IIFA Awards में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे पृथ्वी शॉ, डिटेल से जानें कौन हैं निधि तपाड़िया
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
* अगर आज बारिश से फाइनल धुल जाता है, तो कौन जीतेगा: इसके तहत कई विकल्प हैं और आप इन्हें बारी-बारी से पढ़ सकते हैं.
1. अगर फाइनल मुकाबला रिजर्व-डे के दिन निर्धारित समय में बारिश से धुल जाता है, तो 120 मिनट का अतिरिक्त समय का विकल्प है.
2. बारिश आने पर फाइनल मुकाबला ठीक इसी दिन बिना ओवरों में कटौती किए अधिकतम 9:35 बजे शुरू हो सकता है. अगर इतने बजे मैच शुरू होता है, तो ओवरों में कोई कटौती नहीं होगी. लेकिन यह निर्धारित समय सीमा पार होने के बाद ओवरों में कटौती शुरू हो जाएगी.
3. अगर बारिश के कारण हालात ऐसे होते हैं कि कम से कम पांच ओवरों का मैच आयोजित किया जा सकता है, तो इस सूरत में मैच 11:56 मिनट से शुरू होगा. और अंपायरों को मैच को 12:50 मिनट तक खत्म करना होगा. पांच ओवरों के मैच शुरू करने की आखिरी समय सीमा 12:06 मिनट है.
* क्या फाइनल में सुपर ओवर का इस्तेमाल हो सकता है?
4. अगर हालात ऐसे रहते हैं कि रिजर्व-डे यानी सोमवार को अतिरिक्त समय में भी पांच ओवर का भी मैच आयोजित नहीं हो सकता, तो हालात के इजाजत देने पर विजेता टीम का फैसला सुपर-ओवर के जरिए होगा. इसका मतलब यह है कि सुपर ओवर खेलने के लिए अधिक से अधिक 1: 20 बजे तक पिच और मैदान हर हाल में तैयार हो जाना चाहिए.
* अगर फाइनल में बिल्कुल भी खेल नहीं हुआ, तो कौन सी टीम जीतेगी?
5. अगर फाइनल में हालात सुपर ओवर की भी इजाजत नहीं देते हैं, या बिना किसी व्यावधान के कारण सुपर ओवर नहीं हो पाता है, तो सत्तर मैचों की समाप्ति के बाद प्वाइंट्स टेबल में सबसे ऊंची पायदान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा . फिर इस बात का कोई मतलब नहीं कि प्ले-ऑफ मुकाबलों या फाइनल में क्या परिणाम रहता है.
--- ये भी पढ़ें ---
* GT के खिलाफ Qualifier 2 से पहले Cameron Green का बड़ा बयान, 'दुनिया में सबसे आसान...'
* Naveen Ul Haq के जश्न के अंदाज पर Sunil Gavaskar का बड़ा बयान, "इसे समझ नहीं पाया"
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: Lucknow Tournament से बाहर, Qualifier-2 में अब MI की भिड़ंत GT से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं