हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है. राज्य के 40 हजार कर्मचारी हड़ताल पर चल रहे थे, जिसके चलते गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, रोहतक, पानीपत और यमुनानगर जैसे बड़े शहरों समेत कुल 15 जिलों में बिजली संकट पैदा हो गया था. अब फिर से राज्य में बिजली व्यवस्था बहाल हो गई है. राज्य के सीएम नायब सिंह सैनी और मंत्री अनिल विज खुद आज बिजली कर्मचारियों से मिलने पहुंचे थे.
इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्युत कंपनियों का निजीकरण न किए जाने का भरोसा दिया. इसके बाद ही कर्मचारी हड़ताल खत्म करने के लिए राजी हुए. अब 3 नवंबर को सरकार के साथ बाकी मांगों को लेकर बैठक की जाएगी. सीएम सैनी ने बिजली कर्मचारियों के प्रतिनिधियों की बातों को विस्तार से सुना और उनकी मांगों पर काम करने का भरोसा दिलाया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हबैठक के बाद सरकार और कर्मचारियों की ओर से संयुक्त रूप से घोषणा की गई कि फिलहाल हड़ताल वापस ली जा रही है. कर्मचारियों ने बताया कि सरकार की ओर से मिले आश्वासन के बाद यह फैसला लिया गया है.
कर्मचारी संगठनों के मुताबिक, सरकार ने बिजली विभाग के निजीकरण नहीं किए जाने का आश्वासन दिया है. इसी भरोसे के आधार पर हड़ताल समाप्त करने पर सहमति बनी. साथ ही कर्मचारियों की अन्य लंबित मांगों पर चर्चा के लिए सरकार और कर्मचारी प्रतिनिधियों के बीच 3 नवंबर को फिर बैठक होगी. उस बैठक में बाकी मुद्दों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी. हड़ताल खत्म होने के बाद प्रदेश में बिजली सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं