- चेन्नई सुपर किंग्स vs गुजरात टाइटंस
- IPL Final मुकाबला रविवार को
- कौन बनेगा चैंपियन?
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) रविवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ पांचवां आईपीएल खिताब जीतकर अपनी ‘विदाई' को यादगार बनाना चाहेंगे लेकिन उनकी राह में गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल (Shubhman Gill) के रूप में ऐसी ‘रन मशीन' है जिसके बल्ले पर अंकुश लगाना इस सत्र में गेंदबाजों के लिये टेढी खीर साबित हुआ है. आईपीएल फाइनल (IPL Final) में ‘मिडास टच' के लिये मशहूर एक अनुभवी कप्तान का सामना एक ऐसे युवा बल्लेबाज से है, जो तकनीक में भी माहिर है लिहाजा दर्शकों को मनोरंजन की पूरी सौगात मिलेगी. एक भारतीय क्रिकेट का सुनहरा इतिहास है तो दूसरा आने वाले उज्ज्वल कल. करीब 19 साल पहले जब युवा धोनी भारतीय टीम में पदार्पण की तैयारी कर रहे थे तब चार साल का गिल पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के फजिल्का गांव में अपने दादा द्वारा हाथ से बनाये गए बल्ले से अपने बड़े से खेत में खेल रहा था.
SPECIAL STORIES:
IIFA Awards में गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचे पृथ्वी शॉ, डिटेल से जानें कौन हैं निधि तपाड़िया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर जब 132000 दर्शक जल्दी ही 42 वर्ष के होने जा रहे धोनी को शायद आखिरी बार पीली जर्सी में देखेंगे तब भारतीय क्रिकेट का भावी सुपरस्टार गिल अपने हाथ में आईपीएल की ट्रॉफी थामने को बेताब होगा. तीन शतक और 851 रन बना चुके गिल के बल्ले पर अंकुश लगाना धोनी की सीएसके के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी. दीपक चाहर की स्विंग या रवींद्र जडेजा की विकेट पर गेंदबाजी. मोइनन अली की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद या मथीषा पाथिराना की सीधे पैर पर पड़ती गेंद, कोई नहीं जानता कि तकनीक के धनी गिल की एकाग्रता किस गेंद पर भंग होगी.
धोनी के प्रशंसक उन्हें अगले साल फिर खेलते देखना चाहेंगे, लेकिन पूरा आईपीएल उन्होंने बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेला है लिहाजा उनके लिये अगले सत्र में फिर खेलना मुश्किल लग रहा है. इसलिये ‘थाला' (तमिल में बड़ा भाई ) के प्रशंसकों के लिये यह धोनी के आखिरी मैच के हर पल को यादों में कैद करने का अवसर है. वह अधिकांश मैचों में आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे हैं, लेकिन तुषार देशपांडे जैसे अनुभवहीन गेंदबाज और शिवम दुबे जैसे युवा बल्लेबाज को उन्होंने आत्मविश्वास दिया है. धोनी का करिश्मा कभी खत्म नहीं होगा. उनकी कप्तानी भारतीय क्रिकेट की किवदंतियों का हिस्सा रहेगी.
दूसरी ओर गुजरात के पास हार्दिक पंड्या के रूप में ऐसा कप्तान है, जिसका मानना है कि टीम की कप्तानी का एक ही तरीका है जो धोनी से उन्होंने सीखा है. बल्लेबाज मैच जीतते हैं लेकिन गेंदबाज टूर्नामेंट जीतते हैं और यह टाइटंस ने साबित कर दिया है. मोहम्मद शमी ( 28 विकेट ), राशिद खान (27 विकेट) और मोहित शर्मा (24 विकेट) ने अपने काम को बखूबी अंजाम दिया है. वहीं, बल्लेबाजी में गिल के अलावा पंड्या ने 325 रन बनाए हैं. चेन्नई के लिये डेवोन कॉनवे (625 रन ), ऋतुराज गायकवाड़ (564 रन ), अजिंक्य रहाणे 13 मैचों में 299 रन बना चुके हैं, जबकि दुबे ने 386 रन बनाये हैं. इस आईपीएल में दुबे 33 छक्के लगा चुके हैं. गेंदबाजी में श्रीलंका के पथिराना ने 17 और देशपांडे ने 21 विकेट लिए. दोनों टीमों की फाइनल XI इन खिलाड़ियों से चुनी जाएगी:
CSK: एमएस धोनी (कप्तान एवं विकेटकीपर), आकाश सिंह, मोइन अली, भगत वर्मा, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, सिसंडा मगाला, अजय मंडल, मथीषा पाथिराना, ड्वेन प्रीटोरियस, अजिंक्य रहाणे, शैक रशीद, अंबाती रायुडु, मिचेल सेंटनर, सुभ्रांशु सेनापति, सिमरजीत सिंह, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश थीक्ष्णा
GT: हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साईं सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नलकंडे , जयंत यादव, आर. साई किशोर, नूर अहमद, दासुन शनाका, ओडियन स्मिथ, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, जोशुआ लिटिल और मोहित शर्मा।
--- ये भी पढ़ें ---
* GT के खिलाफ Qualifier 2 से पहले Cameron Green का बड़ा बयान, 'दुनिया में सबसे आसान...'
* Naveen Ul Haq के जश्न के अंदाज पर Sunil Gavaskar का बड़ा बयान, "इसे समझ नहीं पाया"
LSG vs MI IPL 2023 Eliminator: Lucknow Tournament से बाहर, Qualifier-2 में अब MI की भिड़ंत GT से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं