विज्ञापन
2 hours ago

Kuldeep Yadav Marriage Live Updates: देश के 'चाइनामैन' स्पिनर कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. जिसका गवाह बन रहा है मसूरी स्थित वेलकमहोटल बाय आईटीसी होटल्स द सेवॉय. शादी समारोह के लिए होटल को फूलों, रोशनी और पारंपरिक सजावट से सजाया गया है. यही नहीं मेहमानों के स्वागत और आतिथ्य के लिए बड़े स्तर होटल की तरफ से व्यवस्थाएं भी की गई हैं. यहां मेहमान पारंपरिक व्यंजनों के साथ-साथ उत्तराखंडी स्वाद का भी आनंद उठाएंगे. 

मसूरी में उत्सव जैसा बना माहौल

मसूरी में फिलहाल कुलदीप की शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. उनके कई साथी खिलाड़ी भी इस शादी में चार चांद लगाने के लिए वहां पहुंच गए हैं. जिससे फैंस के बीच उनको देखने के लिए होड़ मची हुई है. टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी. दिलीप से लेकर युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह इस हाई प्रोफाइल शादी के केंद्र बने हुए हैं. 

सुरक्षा के हैं कड़े इंतजाम

आयोजन स्थल की सुरक्षा बिल्कुल कड़ी कर दी गई है. होटल परिसर में केवल आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश मिल रहा है. स्थानीय प्रशासन और होटल प्रबंधन ने भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. 

यह भी पढ़ें- VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: खाने में 'पहाड़ी स्वाद' का तड़का

चूंकि शादी उत्तराखंड में हो रही है, इसलिए मेन्यू में स्थानीय स्वाद को विशेष जगह दी गई है.

पहाड़ी मेन्यू की खास डिशेज

  •     मडुवे की रोटी और लाल चावल
  •     गहत की दाल, फाणु और चैंसू
  •     कंडाली का साग और कुमाऊंनी रायता
  •     भांग की चटनी और झंगोरे की खीर

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कुलदीप के बचपन की दोस्त हैं वंशिका

वंशिका और कुलदीप यादव बचपन से दोस्‍त हैं. दोनों कानपुर के निवासी है और उनके घर की दूसरी 3 किमी है. कुलदीप जहां लाल बंगलो इलाके के रहने वाले हैं, वहीं वंशिका श्याम नगर में रहती हैं. दोनों की दोस्‍ती अब 7 जन्‍मों के बंधन में बंधने जा रही है. वंशिका ने मेलबर्न से पढ़ाई की है. वह भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में काम करती हैं.

खबरों के अनुसार, वे प्रशासनिक या प्रबंधकीय पद पर हैं. वंशिका यादव लाइमलाइट से दूर रही हैं. उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. उन्होंने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में एक सफल करियर बनाया है और इंटरनेशनल क्रिकेट के उतार-चढ़ाव में कुलदीप की सबसे बड़ी सहारा रही हैं. वह सोशल मीडिया पर या सुर्खियों में कम ही नजर आती हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: कई सितारें होंगे शामिल

रिपोर्ट्स की मानें तो कुलदीप की शादी में सूर्यकुमार यादव, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ, नीतेश राणा, मोहित शर्मा, जीतेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, आरपी सिंह जैसे सितारे शामिल होंगे, जबकि यजुवेंद्र चहल पहले ही वहां पहुंचे हुए हैं.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: पिछले साल हुई थी सगाई

कुलदीप की शादी में शिरकत करने के लिए कई भारतीय खिलाड़ी मसूरी पहुंचे हैं. कुलदीप यादव और वंशिका की सगाई पिछले साल 4 जून को हुई थी. नवंबर में दोनों शादी करने वाले थे. हालांकि, विश्‍व कप के कारण शादी को स्‍थगित करना पड़ा था. रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ एक होटल में होगा.

Kuldeep Yadav Wedding Live Updates: शादी के बंधन में बंधेंगे कुलदीप

भारतीय सुपरस्टार खिलाड़ी कुलदीप यादव आज अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. उत्तराखंड के मसूरी में यह शादी होनी है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com