विज्ञापन

VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल

युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव की शादी में जमकर डांस करते हुए हर किसी को अपनी दीवाना बना दिया है.

VIDEO: यार की शादी में युजवेंद्र चहल का बवाली डांस, रेड कुर्ता में कुलदीप के साथ बना दिया माहौल
कुलदीप की शादी में थिरके युजवेंद्र चहल

मस्तमौला क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) के यार की शादी है और वह थिरके नहीं. यह हो ही नहीं सकता है. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल रहे वीडियो में कुलदीप यादव लाइट कलर की पिंक शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जबकि चहल ने रेड कलर का वेस्टर्न शेरवानी पहन रखा है. 

जिगरी यार हैं कुलदीप और चहल 

मौजूदा समय में कुलदीप भारतीय टीम के अहम हिस्सा हैं, जबकि चहल वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मगर दूरी होने के बावजूद उनकी दोस्ती में कोई कमी नहीं आई है. वह आज भी एक दूसरे के सबसे खास दोस्त हैं. 

क्रिकेट प्रेमियों को कुलदीप और चहल की जोड़ी एक साथ काफी पसंद भी आती है. दोनों स्पिनरों ने एक साथ शिरकत करते हुए भारतीय टीम को कई अहम मुकाबले जिताए हैं. 

हालांकि, बढ़ती उमर की वजह से चहल अब भारतीय टीम से बाहर हो चुके हैं. उन्हें अब अक्सर आईपीएल में ही शिरकत करते हुए पाया जाता है. वहीं कुलदीप भारतीय बेड़े के अहम सदस्य बने हुए हैं. 

होटल परिसर में ही तैयार किया गया है भव्य मंडप

कुलदीप यादव की शादी 14 मार्च को है. मेहमानों के लिए होटल के करीब 80 कमरे बुक किए गए हैं. होटल परिसर के अंदर ही एक भव्य मंडप भी बनाया गया है. जहां वह वंशिका संग सात फेरे लेंगे. कुलदीप और वंशिका बचपन के दोस्त हैं. 

यह भी पढ़ें- विराट-रोहित नहीं, इस दिग्गज के बिना सुना पड़ जाएगा IPL, इरफान पठान के बयान में है दम


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com