राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में वीडीपीवी टाइप 1 का पोलियो वायरस का केस मिला है. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. वैक्सीन डिराइव्ड पोलियो वायरस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद में 160 स्वास्थ्य विभाग की टीम बनवा दी है. यह टीम 12 इलाकों को चिन्हित करते हुए वहां पर 5 साल से काम की उम्र के बच्चों का टेस्ट कर रही है.
सवा लाख बच्चों पर होगा सर्वे
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस टेस्ट के तहत लगभग सवा लाख बच्चों में चेक किया जाएगा कि उनके अंदर इस वायरस के लक्षण है या नहीं. फिलहाल अभी तक गाजियाबाद में इस वायरस से जुड़े लक्षण का कोई भी बच्चा नहीं मिला है.
गाजियाबाद के सीएमओ डॉ. सचिन ने बताया कि जिले के डूंडाहेड़ा एसटीपी के सैंपल की जांच में वैक्सीन-व्युत्पन्न पोलियोवायरस टाइप-1 मिला है. इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कप मच गया है. इस जांच रिपोर्ट के बाद शहरी क्षेत्र की 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की 160 टीमें घर-घर जाकर बच्चों की जांच और पोलियो ड्राप्स पिलाने के लिए लगाई गई हैं. इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद पोलियो मुक्त अभियान को बड़ा झटका लगा है.
राज्य सरकार की टीमें सर्वे में लग गई हैं. हमारी ओर से 12 जगहों पर 160 टीमें लगा दी गई हैं. सवा लाख जनसंख्या को चिह्नित किया है, जिन पर सर्वे किया जाएगा. लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है. यह एक सामान्य प्रक्रिया है.
यह भी पढ़ें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं