Sachin Tendulkar vs Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका ए के खिलाफ खेलकर भारत ए के लिए डेब्यू किया. भारत ए के लिए डेब्यू करते हुए वैभव ने 12 गेंद पर 14 रन की पारी खेली जिसमें तीन चौके शामिल रहे. 15 साल के वैभव को मोहम्मद शिराज ने सहन अराचिगे ने कैच कराकर आउट किया. भले ही वैभव 14 रन ही बना सके लेकिन उनके कम स्कोर पर आउट होने के बाद भी उनकी काबिलियित पर किसी को शक नहीं है.

सचिन तेंदुलकर ने "भारत A" डेब्यू में कितना रन बनाए थे
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने कभी "भारत A" टीम के लिए डेब्यू नहीं किया, क्योंकि उन्हें बहुत कम उम्र में ही घरेलू क्रिकेट से सीधे सीनियर नेशनल टीम में शामिल कर लिया गया था.
फर्स्ट-क्लास (घरेलू) डेब्यू: सचिन ने 11 दिसंबर 1988 को गुजरात के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे टीम के लिए डेब्यू किया . सचिन ने अपना पहला फर्स्ट-क्लास मैच 15 साल और 232 दिन की उम्र में खेला था. सचिन ने डेब्यू फर्स्ट-क्लास मैच में नाबाद 100 रन की पारी खेली थी.
सचिन का इंटरनेशनल डेब्यू: सचिन ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू 15 नवंबर 1989 को कराची में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर किया था. उस समय सचिन की उम्र 16 साल और 205 दिन की थी.
सचिन तेंदुलकर टेस्ट डेब्यू (15 नवंबर 1989 Vs पाकिस्तान): वकार यूनिस की गेंद पर बोल्ड होने से पहले उन्होंने 24 गेंदों पर 15 रन बनाए.,
सचिन तेंदुलकर ने ODI डेब्यू (18 दिसंबर 1989 Vs पाकिस्तान): सचिन अपने वनडे डेब्यू में बिना रन बनाए आउट हुए थे. तेंदुलकर दूसरी ही गेंद पर आउट हो गए थे.

Photo Credit: @X
वैभव अब अफगानिस्तान ए खिलाफ उतरेंगे मैदान पर
श्रीलंका ए के खिलाफ फ्लॉप होने वाले वैभव अब अफगानिस्तान ए के खिलाफ धमाका करना चाहेंगे. भारत ए का अगला मुकाबला अफगानिस्तान ए से 11 जून को होना है. इस मैच में एक बार फिर वैभव पर नजर रहेगी. अपने भारत ए डेब्यू में भले ही वैभव केवल 14 रन ही बना सके लेकिन उन्होंने अपनी पारी की पहली गेंद पर बाउंड्री लगाने का सिलसिला जारी रखा, वैभव ने पहली गेंद पर चौका जड़कर बता दिया है कि विश्व क्रिकेट में वह आगे क्या मुकाम हासिल करने वाले हैं. श्रीलंका ए के खिलाफ वैभव को मोहम्मद शिराज ने कैच कराकर पवेलियन भेजा था.
ये भी पढ़ें- 6 6 6 6 6..34 गेंदों में 66 रन, गेंदबाजी में झटके तीन विकेट, मुंबई T-20 में अर्जुन तेंदुलकर ने मचाया गदर
ये भी पढ़ें- ऋतुराज गायकवाड़ ने रचा इतिहास, लिस्ट A क्रिकेट में तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, औसत के मामले में बने नंबर वन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं