- बुमराह के विश्व कप से बाहर होने भारत को लिए बड़ा नुकसान
- कोच राहुल द्रविड़ ने तीसरे टी-20 मैच के बाद दिया बड़ा बयान
- 5 अक्टूबर को विश्व के लिए रवाना होगी भारतीय टीम
भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid On Jasprit Bumrah) ने मंगलवार को स्वीकार किया कि पीठ की चोट के कारण आगामी टी20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय टीम के लिए बड़ी क्षति होगी. उन्होंने हालांकि कहा कि यह किसी अन्य खिलाड़ी के लिए प्रदर्शन करने का अवसर होगा. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि तेज गेंदबाज बुमराह ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में नहीं खेलेंगे जिससे भारतीय टीम को झटका लगा है जो डेथ ओवरों में गेंदबाजी की समस्याओं का सामना कर रही है.
द्रविड़ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टी20 में भारत की 49 रन की हार के बाद कहा, ‘‘बुमराह की अनुपस्थिति एक बड़ी क्षति है. वह एक दिग्गज खिलाड़ी हैं लेकिन ऐसा होता है, यह किसी और के लिए अवसर है. हमें उनकी और टीम के इर्द-गिर्द उनके व्यक्तित्व की कमी खलेगी.'' उन्होंने कहा, ‘‘दोनों श्रृंखला (दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ) में सही परिणाम (भारत ने दोनों श्रृंखला 2-1 से जीती) पाकर अच्छा लगा. इस प्रारूप में आपको भाग्य की जरूरत होती है, खासकर करीबी मैचों में. हमारे पास एशिया कप में ऐसा नहीं था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किस्मत का साथ मिला.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टीम के नए आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण के बारे में बात करते हुए, द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमने पिछले टी20 विश्व कप के बाद फैसला किया, रोहित के साथ बैठकर सकारात्मक होने का एक सचेत प्रयास किया.'' उन्होंने कहा ‘‘हमारे पास सकारात्मक होकर खेलने के लिए बल्लेबाजी है. हमें अपनी टीम को बल्लेबाजी की गहराई के साथ तैयार करना था और जिस तरह से हमने एकजुट हुए हैं उससे खुश हैं.''
मंगलवार के मैच से पहले ही श्रृंखला जीतने के बाद भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल को आराम दिया था. ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की और दिनेश कार्तिक को क्रीज पर अधिक समय देने के लिए चौथे नंबर पर भेजा गया. द्रविड़ ने कहा, ‘‘आज उन लोगों को मौका देने का समय था जिन्होंने ज्यादा बल्लेबाजी नहीं की है. ऋषभ, दिनेश जैसे लोगों के लिए यह मुश्किल है. काश दोनों जारी रखते, वे शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे.''उन्होंने कहा, ‘‘चार-पांच ओवर और अगर वे खेलते तो यह बहुत करीब हो सकता था.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं