पिछले दिनों रोहित शर्मा और चयन समिति की पॉलिसी को लेकर पूर्व चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की विदाई के बाद भी करोड़ों भारतीय फैंस का यह सवाल अभी भी है कि क्या खास तौर पर रोहित और विराट कोहली अगले साल दक्षिण अफ्रीका सहित तीन देशों में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप में खेलेंगे? इसी पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि 2027 विश्व कप में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों समेत किसी भी खिलाड़ी का चयन उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर निर्भर करेगा, न कि उम्र पर. वहीं, मन्हास आगे फील्डिंग कैप्टन का जिक्र करते हुए बुमराह को इससे जोड़ा.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
उम्र नहीं, फिटनेस और प्रदर्शन अहम
विश्व कप में इस अनुभवी जोड़ी की भूमिका को लेकर मन्हास ने 'स्पोर्टस्टार' से कहा, 'जहां तक बीसीसीआई का सवाल है, हम इस पर टिप्पणी करने की स्थिति में नहीं हैं क्योंकि यह सब चयनकर्ताओं और कोचों पर निर्भर करता है. लेकिन, मेरे दृष्टिकोण से चयन का मानदंड फिटनेस और प्रदर्शन होना चाहिए. निश्चित रूप से उम्र नहीं. यदि कोई खेलने के लिए फिट है अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और देश के लिए मैच जीत रहा है, तो हमारा ध्यान केवल इसी मानदंड पर होना चाहिए.' मन्हास ने कहा कि अन्य वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ-साथ उनकी मौजूदगी मौजूदा कप्तान शुभमन गिल के लिए बेहद मददगार होगी.
सीनियरों से गिल को मदद मिलेगी
उन्होंने कहा, 'यह बेहद महत्वपूर्ण होगा. शुभमन भारत की कप्तानी करने के अलावा पिछले दो-तीन सालों से गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे हैं मुझे लगता है कि जब वह अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेंगे, तो यह अनुभव उनके काम आएगा. टीम में विराट, हार्दिक (पंड्या) और रोहित के होने से निश्चित रूप से उन्हें मदद मिलेगी. फिर (जसप्रीत) बुमराह जैसे खिलाड़ी भी हैं, जो बॉलिंग कैप्टन के रूप में ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं.'
'फील्डिंग कप्तान खेल में मदद करेगा'
मन्हास ने कहा, 'जबकि कोई अन्य खिलाड़ी फील्डिंग यूनिट का नेतृत्व कर सकता है, तो यह सब कार्यभार (वर्कलोड) बांटने के बारे में है. यह देखना दिलचस्प होगा कि चीज़ें कैसे आगे बढ़ती हैं. लेकिन शुभमन एक शांत और समझदार (लेवल-हेडेड) इंसान हैं, और मुझे लगता है कि उनके आस-पास सीनियर खिलाड़ियों का होना एक बड़ा फायदा होगा.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं