विज्ञापन

दुबे की जगह रेड्डी, प्रिंस की यह यह स्टार, अय्यर ने बताया क्यों लिया पहले टी20 में पहलें बॉलिंग का फैसला

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में टॉस जीतने के बाद पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है, तो इलवेन में दो बदलाव भी किए हैं

दुबे की जगह रेड्डी, प्रिंस की यह यह स्टार, अय्यर ने बताया क्यों लिया पहले टी20 में पहलें बॉलिंग का फैसला
भारत ने पहले टी20 में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी चुनी
source: X

मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का आगज हो गया. चंद ही दिनों में हालात बदल गए! भारत से न्यूजीलैंड की धरती, मौसम और पिच. और बदल गई भारत के पहले मैच में टीम इंडिया की फाइनल XI भी. क्राइस्टचर्च में आज मेजबानों के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में टॉस के समय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इलेवन का खुलासा करते हुए बताया कि इस मैच में शिवम दुबे की जगह नितीश कुमार रेड्डी और प्रिंस यादव की जगह मयंक यादव को शामिल किया गया है. 

भारतीय प्लेइंग 11 1 -संजू सैमसन (विकेटकीपर), 2 अभिषेक शर्मा 3 इशान किशन, 4 श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, 6 नीतीश रेड्डी, 7 नमन धीर, 8 अक्षर पटेल, 9 अर्शदीप सिंह, 10 भुवनेश्वर कुमार, 11 मयंक यादव

न्यूजीलैंड प्लेइंग 11 फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन

यह भी पढ़ें:  मैदान के बाहर भी करोड़ों का खेल! ईशान कहां से कमाते हैं पैसा, सिर्फ रियल एस्टेट से पिछले साल कितनी रही कमाई

टॉस के बाद इलेवा का खुलासा करते हुए अय्यर ने पहले गेंदबाजी  क्यों चुनी के सवाल पर कहा, 'जाहिर तौर पर काफी कम समय था. हम यह समझना चाहते थे कि पिच कैसा खेलेगी, इस पर कितना बाउंस मिलेगा और उसी के आधार पर हमने यह फैसला लिया.' टीम की यात्रा कैसी रही? पर भारतीय कप्तान ने कहा, 'मुझे लगता है काफी अच्छी रही. कई साथियों को को यहा की परिस्थितियों, मौसम और खास तौर पर टाइम डिफरेंस से तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगा. लेकिन कोई शिकायत नहीं है. हम पेशेवर खिलाड़ियों का समूह हैं और ड्रेसिंग रूम में यह बात हर कोई जानता है.'

विंडीज सीरीज से क्या हासिल हुआ पर अय्यर बोले, 'ईमानदारी से कहूं तो काफी सकारात्मक बातें रहीं. खास तौर पर हमारी बल्लेबाजी में. मुझे लगता है कि लगभग हर दूसरे मैच में 230-250 रन बनाना हमारे लिए एक बड़ा फायदा रहा.  गेंदबाजी की बात करें तो छोटे मैदानों और सपाट विकटों पर गेंदबाजी करना आसान नहीं था, लेकिन लड़कों ने जबरदस्त जज्बा दिखाया. हम यहां भी उसी सोच और अप्रोच के साथ उतरना चाहते हैं. हमारी टीम में दो बदलाव है. दुबे की जगह रेड्डी आए हैं और प्रिंस की जगह मयंक को शामिल किया गया है.'

F.A.Q: Frequently Asked Question सें जानें पहले मैच के बारे में

1. प्र.:- भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला कब और कहां खेला जा रहा?

उ.:- भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का पहला टी20 मैच दोनों टीमों के बीच निर्धारित शेड्यूल के अनुसार क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है.  भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. 

2. प्र.:- न्यूज़ीलैंड की परिस्थितियों और टाइम ज़ोन के हिसाब से ढलने को लेकर भारतीय कप्तान/टीम प्रबंधन की क्या प्रतिक्रिया रही है?

उ.:- टीम प्रबंधन का मानना है कि भले ही कम समय मिलने के कारण हालात और टाइम ज़ोन (समय के अंतर) के मुताबिक खुद को ढालना थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहा हो, लेकिन खिलाड़ी पेशेवर हैं और उन्होंने बिना किसी शिकायत के इन परिस्थितियों से शानदार तरीके से तालमेल बिठा लिया हैय

3. प्र.:- वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हालिया सीरीज़ से भारतीय टीम कौन से मुख्य सकारात्मक पहलू लेकर इस दौरे पर आई है?

उ.:- वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सीरीज़ में बल्लेबाजी सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रही, जहां टीम ने लगभग हर दूसरे मैच में 230 से 250 तक का बड़ा स्कोर बनाया। इसके अलावा, छोटे मैदानों और सपाट पिचों पर गेंदबाजों का कड़ा इम्तिहान हुआ, लेकिन जिस तरह से गेंदबाजों ने जज्बा दिखाया, टीम उसी सकारात्मक सोच और आक्रामक रवैये के साथ न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी.

4. प्र.:- पिच के मिजाज और टॉस के फैसले को लेकर टीम की क्या रणनीति रही है?

उ.:- कम समय के टर्नअराउंड को देखते हुए पिच के मिजाज को समझना सबसे अहम था। पिच कैसा खेलेगी और इससे कितना बाउंस मिलेगा, इसी बात का आकलन करने के बाद टॉस पर मैच की रणनीति के अनुकूल फैसला लिया गया.

5. प्र.:- पहले टी20 मैच के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में क्या मुख्य बदलाव किए गए हैं?

उ.:- टीम में दो बड़े बदलाव किए गए हैं—ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह  नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है, जबकि प्रिंस की जगह मयंक  यादव को मौका मिला है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, New Zealand Vs India 10/22/2026 Nzin10222026271646, New Zealand Vs India 2026/27, Cricket, Shreyas Santosh Iyer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com