- चोटिल बुमराह और पंत को दिया बीसीसीआई ने सहारा
- रवींद्र जडेजा को मिला प्रदर्शन का इनाम
- सी ग्रेड से बाहर हुए कई खिलाड़ी
लंबे इंतजार के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2022-23 के लिए सालाना अनुबंध का ऐलान कर कर दिया है. इस बार बोर्ड ने खासा देरी से वार्षिक अनुबंध की घोषणा की है. रवींद्र जडेजा की शीर्ष ग्रेड में पहली बार इंट्री हुयी है. बोर्ड सालाना अनुबंध के तहत "ए-प्लस", "ए", "बी" और "सी" को मिलाकर चार कैटेगिरी में वार्षिक अनुबंध प्रदान करता है. शीर्ष ग्रेड A प्लस के तहत सालाना सात करोड़, ए के तहत पांच करोड़, बी के तहत तीन और सी ग्रेड के तहत खिलाड़ियों को साल में रिटेनरशिप फीस प्रदान करता है. पिछले कई सालों से ए प्लस कैटेगिरी में रोहित, विराट और जसप्रीत बुमराह थे, लेकिन अब इसमें रवींद्र जडेजा का नाम भी शामिल हो गया है. चलिए आप सभी चार ग्रेडों में शामिल खिलाड़ियों के नामों पर गौर फरमा लें:
SPECIAL STORIES:
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जॉनसन चार्ल्स ने मचा दिया बवाल, छक्कों की बारिश के बीच गेल को पछाड़ बन गए "किंग"
ग्रेड ए प्लस (7 करोड़): रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
ग्रेड ए प्लस की बात करें, तो पिछले साल इसमें रवींद्र जडेजा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी थे, लेकिन इस साल जडेजा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से बीसीसीआई को शीर्ष ग्रेड देने पर मजबूर कर दिया. चोटिल बुमराह की जगह बीसीसीआई ने बरकरार रखी है.
ग्रेड ए (5 करोड़): हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत, अक्षर पटेल
ग्रेड ए में भी जडेजा की तरह एक नयी इंट्री हुयी है. पिछली बार जडेजा को छोड़कर इस ग्रेड के बाकी चारों खिलाड़ी भी इसी ग्रेड में थे. इस बार ग्रेड ए में अक्षर पटेल की इंट्री हुई है.
ग्रेड बी (3 करोड़): चेतेश्वर पुजारा, केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर
पिछले साल के सालाना अनुबंध के ग्रेड बी में सात खिलाड़ी शामिल थे. अक्षर पटेल प्रोन्न्नत होकर ग्रेड में चले गए, तो ईशांत शर्मा, शारदूल ठाकुर, अजिंक्य रहाणे बी ग्रेड से बाहर हो गए हैं.इस ग्रेड में श्रेयस अय्यर प्रमोट होकर आए हैं, तो सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल भी सी से बी ग्रेड में पहुंचे हैं.
ग्रेड सी (1 करोड़ सालाना): उमेश यादव, शिखर धवन, शारदूल ठाकुर, ईशान किशन, दीपक हूडा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिगंटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भरत
पिछले सीजन में सी ग्रेड में 10 खिलाड़ी थे और अब इसमें इस साल 11 खिलाड़ी हो गए हैं. सालाना "सी" ग्रेड से इस बार भुवनेश्वर कुमार, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान, मयंक अग्रवाल और दीपक चाहर की छुट्टी हो गयी है, जबकि संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और केएस भारत को पहली बार अनुबंध मिला है. कुलदीप यादव पिछले साल अनुबंध की इस कैटेगिरी से बाहर हो गए थे, लेकिन वह फिर वापस आए हैं. गिल प्रमोट होकर बी में पहुंच गए हैं. शिखर धवन को बीसीसीआई ने पिछले साल की तरह बरकरार रखा है.
ये भी पढ़ें-
*PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पहले टी20 में रचा इतिहास तो पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड
*'साल 2018 में जब धोनी ने टीम को' IPL से पहले Gavaskar ने Dhoni को लेकर कह दी ये बात
स्पोर्ट्स से जुड़ी खबर के लिए सब्सक्राइब करें NDTV Sports HIndi
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं