विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

BCCI ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारत में होने वाली सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्‍ट्रेलिया टीम (India vs Australia) के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.

BCCI ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ भारत में होने वाली सीरीज का कार्यक्रम घोषित किया
ऑस्‍ट्रेलिया टीम भारत में पांच वनडे और दो टी20 मैच खेलेगी (फोटो BCCI)
  • सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से होगी
  • दो टी20 और पांच वनडे मैच खेले जाएंगे
  • बेंगलुरू और विशाखापट्टनम में होंगे टी20
मुंबई:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्‍ट्रेलिया टीम (India vs Australia) के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है. यह दौरा 24 फरवरी से प्रारंभ होगा और इसमें ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को भारत में दो टी20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं. सीरीज के अंतर्गत दोनों टी20 मुकाबले बेंगलुरू और विशाखापट्टनम में खेले जाएंगे जबकि वनडे मैच हैदराबाद, नागपुर, रांची, मोहाली और दिल्‍ली में होंगे. फरवरी-मार्च में होने वाली इस टी-20 तथा वनडे सीरीज के दौरान देश की राजधानी दिल्ली को पांचवें वनडे मैच की मेजबानी मिली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने गुरुवार को इस सीरीज के कार्यक्रम की घोषणा की. सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी को होगी और समापन 13 मार्च को होगा.

पाकिस्‍तानी क्रिकेट जगत ने टीम इंडिया की ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत को सराहा..

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी के मुताबिक सीरीज में दो टी-20 और पांच वनडे मैच खेले जाने हैं. टी-20 मैच 24 और 27 फरवरी को होंगे जबकि वनडे मैच हैदराबाद (2 मार्च), नागपुर (5 मार्च), रांची (8 मार्च), मोहाली (10 मार्च) और दिल्ली (13 मार्च) को होंगे. बीसीसीआई के मुताबिक टी-20 मुकाबले शाम सात बजे से खेले जाएंगे जबकि वनडे मुकाबले एक बजे से खेले जाएंगे.

कोच रवि शास्‍त्री ने कुलदीप यादव को वर्ल्‍डकप-2019 के लिहाज से इसलिए बताया अहम...

गौरतलब है कि भारतीय टीम इस समय ऑस्‍ट्रेलिया में सीरीज खेल रही है. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. दूसरा वनडे 15 जनवरी को एडिलेड और तीसरा 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाना है. भारतीय टीम को इसके बाद न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी खेलनी है. (इनपुट: एजेंसी)

वीडियो: गावस्‍कर ने कुलदीप-चहल को बताया निडर गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BCCI, India Vs Australia, Home Series Against Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com