Steve Smith Statement on MS Dhoni: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार स्टीव स्मिथ ने पूर्व भारतीय और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की है. स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए स्मिथ ने धोनी की तारीफ करते हुए इस बात पर जोर दिया कि भारत में ऐसा कोई नहीं है जो इस 42 वर्षीय खिलाड़ी की गेम की समझ से आगे निकल सके.
स्मिथ ने CSK के साथ अपने कार्यकाल के दौरान धोनी के साथ मैदान साझा किया था. उन्होंने स्टंप के पीछे धोनी के असाधारण स्किल्स पर जोर देते हुए अनुभव को "जबरदस्त" बताया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'गेम के हर एंगल्स को समझते हैं'
स्मिथ ने कहा, "भारत में स्टंप के पीछे एमएस धोनी से बेहतर कोई नहीं है. जिस तरह से वह खेल को समझते हैं और गेम के हर एंगल्स को समझते हैं वह किसी से कम नहीं है. उनके साथ खेलने का शानदार अनुभव था. मैंने वास्तव में उनकी कंपनी का आनंद लिया मैदान के अंदर और बाहर."
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान ने कहा कि वह बहुत शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं, जाहिर तौर पर खेल के बाहर बहुत सी चीजों में बेहद व्यस्त हैं, लेकिन जमीन से जुड़ा हुआ बेहद शांत व्यक्ति है और एक अद्भुत व्यक्ति है. ऐसे कई मौके आए जब एमएस शानदार थे. आप जानते हैं, मुझे वास्तव में उनके साथ खेलने में मजा आया.
ये भी पढ़ें- "अगले दो साल में...", रियान पराग को लेकर इरफान पठान ने की भविष्यवाणी, फैन्स के बीच मची सनसनी
ये भी पढ़ें- IPL नियम को लेकर मचा बवाल, रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली हो गए कंफ्यूज, अंपायर से करने लगे बहस, Video
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं