Ricky Ponting angry with umpire viral video: राजस्थान रॉयल्स (RR vs DC) ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराकर अपनी दूसरी जीत दर्ज की. राजस्थान (Rajasthan Royals) की जीत में रियान पराग ने कमाल की पारी खेली और 84 रन बनाकर नाबाद रहे. रियान पराग को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि राजस्थान ने पहले खेलते हुए 185 रन बनाए थे जिसके बाद दिल्ली (Delhi) की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 173 रन ही बना सकी. इस मैच में जहां पराग की पारी ने फैन्स का दिल जीता तो वहीं दूसरी ओर टीम के कोच रिकी पोंटिंग और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट सौरव गांगुली भी सुर्खियां बटोरने में सफल रहे. दरअसल, जब दिल्ली की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी थी तो पहले ओवर के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ जिसने बवाल मचा दिया, जिसके कारण कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा था और चौथे अंपायर को मैदान पर आकर पोंटिंग और गांगुली से बात करनी पड़ी थी.
ये भी पढ़े- "कुछ हफ्ते पहले मैंने ...", रियान पराग की आतिशी पारी देख सूर्यकुमार यादव ने किया रिएक्ट, रिएक्शन ने लूटी महफिल
दरअसल, यह ड्रामा तब शुरू हुआ जब रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने पहले ओवर की दूसरी गेंद के बाद रोवमैन पॉवेल को मैदान में बुलाते हुए देखा गया.. डगआउट में मौजूद पोंटिंग ने यह देख लिया और अपने हाथ उठाकर कर अंपायर की ओर इशारा करने लगे. तभी उस समय चौथे अंपायर पोंटिंग के पास गए और उन्हें परिस्थिति को लेकर समझाते हुए नजर आए. जब अंपायर पोंटिंग को नियम समझाने की कोशिश कर रहे थे, तब गांगुली भी आए और अंपायर के साथ नियम को लेकर बातचीत करते नजर आए. अंपायर और पोंटिंग के बीच नियम को लेकर काफी देर कर बहस होती रही, जिसके कारण मैच कुछ देर के लिए रूका हुआ था.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
दरअसल, पोंटिंग इंपेक्ट प्लेयर नियम को लेकर कंफ्यूज हो गए थे. मेजबान टीम ने प्लेइंग इलेवन में बटलर, शिमरॉन हेटमायर और ट्रेंट बॉल्ट के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ी ही इलेवन में रखे थे. ऐसे में टीम इंपेक्ट प्लेयर के तौर पर विदेशी खिलाड़ी को मैदान पर उतार सकती है. राजस्थान रॉयल्स ने रणनीति के तहत ऐसा ही किया था. रासस्थान ने इपेक्ट प्लेयर के तौर पर नांद्रे बर्गर का इस्तेमाल किया था. लेकिन जब फील्डिंग की बारी आई तो राजस्थान रॉयल्स ने रॉवमैन पॉवेल को मैदान पर उतारा था, जिसे देखकर पोंटिग कंफ्यूज हो गए थे. पॉवेल रियान पराग की जगह सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर फील्डिंग करने के लिए मैदान पर आए थे. ऐसे में जब पोंटिग ने पॉवेल को देखा तो थोड़ा नियम को लेकर असहज हो गए थे, जिसके कारण ही उन्होंने अंपायर से इस बारे में बात की थी.
विदेशी खिलाड़ियों के बारे में क्या कहते हैं आईपीएल के नियम?
IPL नियम के अनुसार मैच के दौरान एक टीम की इलेवन में चार विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं. वहीं, राजस्थान ने मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बर्गर को शामिल किया था. लेकिन फील्डिंग करने के लिए वो मैदान पर नहीं आए थे. ऐसे मे मैदान पर सिर्फ तीन ही विदेशी खिलाड़ी फील्डिंग के दौरान मौजूद थे. ऐसे में दिल्ली ने पॉवेल को फील्डिंग के लिए मैदान पर बुलाया था.
— Nihari Korma (@NihariVsKorma) March 29, 2024
आईपीएल के नियम -
नियम 1.2.5 के अनुसार प्रत्येक टीम किसी भी मैच के लिए शुरुआती ग्यारह में 4 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर सकती है. (ipl impact player rule for foreign players)
क्या राजस्थान रॉयल्स ने रोवमैन पॉवेल को मैदान पर बुलाकर नियमों का उल्लंघन किया? (Did Rajasthan Royals breach the rules after substituting Rovman Powell?)
नहीं, दूसरी पारी के लिए मैदान पर दो विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने के बावजूद, राजस्थान रॉयल्स ने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया. रॉयल्स ने इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में नांद्रे बर्गर और सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में रोवमैन पॉवेल को मैदान पर बुलाया था. नियम के अनुसार एक टीम किसी भारतीय खिलाड़ी के स्थान पर किसी विदेशी खिलाड़ी को क्षेत्ररक्षण विकल्प के रूप में मैदान पर बुला सकती है. मूल नियम यही है कि मैदान पर एक टीम में 4 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी नहीं हो सकते हैं. जब रोवमैन पॉवेल मैदान पर आए थे, तो राजस्थान रॉयल्स के पास केवल चार विदेशी खिलाड़ी थे - जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, पॉवेल और बर्गर.
आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की सीमा क्या है? (What is the overseas players limit in IPL?)
आईपीएल में टीम मैच में अपनी प्लेइंग इलेवन में 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकीत है. कोई भी फ्रेंचाइजी अपनी प्लेइंग इलेवन में एक समय में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ियों को मैदान पर उतार सकती है. हालांकि, इम्पैक्ट प्लेयर नियम की शुरुआत के साथ, फ्रेंचाइजी हमेशा टॉस के बाद अपने प्लेइंग XI में 3 विदेशी खिलाड़ियों को नामित करती हैं, और फिर एक भारतीय क्रिकेटर या विदेशी के स्थान पर एक विदेशी खिलाड़ी को को इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में सब्स्टीट्यूट करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं