Irfan Pathan Prediction on Riyan Parag: दिल्ली कैपिटल्स (RR vs DC) के खिलाफ मैच में रियान पराग ( Riyan Parag) ने आतिशी पारी खेलकर फैन्स का दिल जीत लिया. पराग ने 45 गेंद पर 84 रन की पारी खेली. पराग को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. बता दें कि पराग की पारी को देखकर इरफान पठान ने रिएक्ट किया है. भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट शेयर कर रियान पराग को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. इरफान ने उम्मीद जताई है कि "अगले दो साल के अंदर रियान भारत के लिए खेल रहे होंगे." इरफान का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
In the next two years Riyan Parag is playing for India…
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) March 28, 2024
वहीं, फैन्स भी इस पोस्ट पर रिएक्ट कर उम्मीद कर रहे हैं कि यदि पराग इस तरह से परफॉर्मेंस करते रहें तो वह दिन बहुत जल्दी आ जाएगा. असम के 22 साल के रियान ने 45 गेंद की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगा कर आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया, उनकी ताबड़तोड़ पारी से टीम ने आखिरी सात ओवर में 92 रन जोड़े. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 185 रन बनाने के बाद दिल्ली की पारी को पांच विकेट पर 173 रन पर रोक दिया.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मौजूदा आईपीएल सत्र में यह नौ मैचों में घरेलू टीम की नौवीं जीत है. राजस्थान के लिए यह दो मैचों में दूसरी जीत है जबकि दिल्ली की यह लगातार दूसरी हार है. दिल्ली के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 23 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 44 रन बनाये जबकि डेविड वॉर्नर ने 34 गेंद में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 49 रन बनाये.
वार्नर ने अपना 100वां आईपीएल मैच खेल रहे कप्तान ऋषभ पंत के साथ तीसरे विकेट के लिए 46 गेंद में 67 रन की साझेदारी की जबकि स्टब्स ने अक्षर के साथ 27 गेंद में 51 रन की अटूट साझेदारी कर टीम को मैच में बनाये रखा था. राजस्थान के लिए नांद्रे बर्गर ने और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिये लेकिन आवेश खान ने आखिरी ओवर में 17 रन का बचाव करते हुए स्टब्स और अक्षर (नाबाद 15) के सामने सिर्फ चार रन खर्च किये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं