विज्ञापन

विराट कोहली का खास रिकॉर्ड ध्वस्त, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 190 ठोक रच दिया नया इतिहास

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए मैट रेनशॉ की 190 रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 390 रन बनाए.

विराट कोहली का खास रिकॉर्ड ध्वस्त, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैट रेनशॉ ने 190 ठोक रच दिया नया इतिहास
विराट कोहली का खास रिकॉर्ड ध्वस्त

डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में भले ही मैट रेनशॉ अपने दोहरे शतक से चूक गए, लेकिन अपनी 190 रनों की पारी के दौरान उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक खास रिकॉर्ड को जरूर तोड़ दिया. मैट रेनशॉ ने 2002 के बाद से टेस्ट पारी में निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. डरबन में मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले की पहली पारी में रेनशॉ ने 397 गेंदों पर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ 190 रन का स्कोर बनाया. 

 मैट रेनशॉ ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ खेलते हुए 174 रन बनाए, जिससे उन्होंने कोहली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया. कोहली ने 2016 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रन की पारी के दौरान निचले क्रम के बल्लेबाज़ों के साथ 171 रन बनाए थे. रेनशॉ ने पैट कमिंस के साथ 86 रन की साझेदारी में 41 रन, मिशेल स्टार्क के साथ 20 रन की साझेदारी में 12 रन, नाथन लियोन के साथ 134 रन की अहम साझेदारी में 100 रन और जोश हेजलवुड के साथ 26 रन की साझेदारी में 21 रन बनाए.

रविवार को किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन रेनशॉ की 190 रनों की पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया की टीम 390 रन बनाने में सफल हुई. ऑस्ट्रेलिया एक समय 124 के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, तब रेनशॉ ने एक छोर संभाला और धैर्यपूर्ण पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 21 चौके और एक छक्का लगाया. 

हालांकि, जब रेनशॉ अपने दोहरे शतक के 10 रन दूर थे, तब साइमन हार्मर ने उनका शिकार किया. दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी की कमान वियान मुल्डर ने संभाली, जिन्होंने 4/68 के आंकड़े दर्ज किए, जबकि मार्को जानसन ने तीन और एनरिक नॉर्टजे ने दो विकेट लिए. 

ऑस्ट्रेलिया के 390 रनों के जवाब में, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 27/1 रन बना लिए थे. एडेन मार्करम 15 और डेविड बेडिंगहम 12 रनों पर नाबाद थे. मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया से 363 रन पीछे थी. दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी में गिरा एकमात्र विकेट जोश हेजलवुड ने लिया. उन्होंने रयान रिकेलटन को शून्य पर आउट किया, जिसके बाद खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: दूसरे टी-20 में हार के बाद एक्शन मोड में गंभीर, इंदौर में होप-रदरफोर्ड को रोकने के लिए तैयार किया मास्टर प्लान

यह भी पढ़ें: हसन महमूद ने टेस्ट हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बांग्लादेशी, खत्म किया 13 साल का सूखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, South Africa, Cricket, Matthew Thomas Renshaw
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com