भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है. दूसरे टी-20 में 249 रन बनाने के बाद भी भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाई थी. ऐसे में आजका मैच काफी अहम हो गया है. खासकर भारतीय गेंदबाजों के लिए.
इंदौर के होल्कर स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के मुफीद मानी जाती है. छोटी बाउंड्री और विकेट पर अच्छा बाउंस होने के कारण इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्के लगते हैं. यही वजह है कि इस मैदान का पहली पारी का औसतन स्कोर टी20 में 200 रन रहा है. वहीं, दूसरी इनिंग का एवरेज स्कोर 166 रन है. भारत ने श्रीलंका के खिलाफ इसी ग्राउंड पर 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे, जो यहां का सबसे बड़ा स्कोर है.
ऐसे में गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के सामने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाजों को रोकने के लिए एक बड़ी चुनौती है. खासकर जब शाई होप, शिमरोन हेटमायर और शेरफेन रदरफोर्ड जैसे बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं. दूसरे टी20 में होप ने शतक लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाई थी. तो वहीं रदरफोर्ड ने 37 गेंद पर 84 रन बनाए थे जिसने मैच को बदलने का काम किया था. भारतीय गेंदबाजों के लिए कैरेबियन बल्लेबाजों को रोकने के लिए सही रणनीति अपनानी होगी.
गंभीर के पास क्या हो सकता है मास्टर प्लान
दूसरे टी-20 में शिवम दुबे पांचवें गेंदबाज के तौर पर विफल रहे थे. भारत को दूसरे मैच में एक प्योर पांचवें नंबर के गेंदबाज की कमी खली थी. ऐसे में आज भारतीय इलेवन में बदलाव हो सकता है. वेस्टइंडीज के पावर हिटर बल्लेबाजों को रोकने के लिए भारतीय इलेवन में दुबे की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया जा सकता है जिससे पांचवें गेंदबाज की कमी को पूरा किया जा सके, दरअसल बल्लेबाजी डिपार्टमेंट में भारतीय टीम शानदार रही है ,ऐसे में गंभीर और अय्यर गेंदबाजी डिपार्टमेंट को मजबूत करने की कोशिश कर सकते हैं.
शॉर्ट बॉल पर बल्लेबाजों को फंसाने की रणनीति
आजके मैच में भारतीय गेंदबाज बेहतरीन बाउंसर करने की रणनीति अपना सकते हैं. वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बड़े शॉट मारने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में आज भारतीय गेंदबाज शुरुआत से ही वेस्टइंडीज बल्लेबाजों पर बाउंसर की बौछार करने की कोशिश कर सकते हैं, तेज गति की शरीर की ओर उठती गेंदें कैरेबियन बल्लेबाजों को असहज कर सकती है.
कुलदीप यादव- मयंक यादव से उम्मीद
इंदौर में बल्लेबाज खूब रन बनाते हैं, अच्छा बाउंस होने के कारण इस ग्राउंड पर खूब चौके-छक्के लगते हैं. ऐसे में आज स्पिनर कुलदीप के अपनी फिरकी से कैरेबियन बैटरों को छकाने की कोशिश करनी होगी. कुलदीप चाइनामैन गेंदबाज हैं और विरोधी बल्लेबाजों को ललचा कर कैच आउट करा सकते हैं. दूसरी ओर तेज गेंदबाज मयंक यादव से भी काफी उम्मीदें हैं. दूसरे टी-20 मैच में मयंक ने 3 विकेट लिए थे और शुरुआत में ही वेस्टइंडीज को 3 झटके दिए थे.
भारतीय टी-20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, नमन धीर, कुलदीप यादव और नीतीश कुमार रेड्डी
वेस्टइंडीज टी20 टीम: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोटी, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरोन हेटमायर और अकील हुसैन
यह भी पढ़ें | इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | नंबर-1 पर कौन? नंबर 2 अभिषेक, नंबर 5 रोहित, भारतीय मैदानों पर T20I में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले 27 बल्लेबाज
यह भी पढ़ें | मयंक यादव की गेंदबाजी में मिसाइल स्पीड देख गदगद गौतम गंभीर, गेंदबाज को संदेश, बोले- 150 KM/H की रफ्तार से ..
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं