विज्ञापन

जेवर के किसानों को 565  करोड़ का मुआवजा मिलेगा, नोएडा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यमुना अथॉरिटी ने लगाई मुहर

Noida Airport Latest Update: नोएडा एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के विस्तार के लिए यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी ने तैयारी तेज कर दी है. भूमि अधिग्रहण के मुआवजे को तेजी से बांटने का फैसला हुआ है.

जेवर के किसानों को 565  करोड़ का मुआवजा मिलेगा, नोएडा एयरपोर्ट विस्तार के लिए यमुना अथॉरिटी ने लगाई मुहर
Noida Airport Land Acquistion: नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट विस्तार भूमि अधिग्रहण
Gemini Graphics
नोएडा:

यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (YEIDA) के बोर्ड की गुरुवार को 94वीं बैठक हुई. बैठक में भूखंड आवंटियों को एक्सटेंशन के साथ और किसानों के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी प्रस्ताव मंजूर किए गए हैं. नोएडा जेवर एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के दूसरे-तीसरे चरण के लिए अधिग्रहित जमीनों पर किसानों को उचित मुआवजा देने के साथ पुनर्वास नीति आसान की गई है. अथॉरिटी ने किसानों को अतिरिक्त मुआवजे के तौर पर बकाया रकम के भुगतान की कार्यवाही तेज करने का निर्देश दिया है, ताकि भूमि अधिग्रहण में रुकावट न आए. भूमि अधिग्रहण के लिए 565 करोड़ रुपये का भुगतान होगा. जेवर के युवाओं को रोजगार के लिए युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का फैसला हुआ. नोएडा एयरपोर्ट और उसके आसपास के उद्योगों में रोजगार उन्हें मुहैया कराया जाएगा. 

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को तेजी से पूरा करेंगे

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में लगभग 39 फीसदी की बढ़ोतरी की है.पहले मुआवजा का रेट 3100 प्रति वर्गमीटर था, जिसे बढ़ाकर 4300 प्रति वर्गमीटर किया गया. ऐसे में लगभग 39% की बढ़ोतरी की गई है. अथॉरिटी अधिग्रहीत भूमि पर ब्याज का भुगतान भी करेगा. किसानों को 7 फीसदी विकसित आबादी भूखंड भी मिलेंगे.हालांकि कुछ किसान संगठन इस मुआवजे को बढ़ाकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की 6415 प्रति वर्ग मीटर की दरों के बराबर करने की मांग कर रहे हैं.

जेवर एयरपोर्ट का विस्तार

जेवर एयरपोर्ट के तीसरे और चौथे चरण के विस्तार के लिए कुल 2053 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होगा. इसमें से 1888 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण हो रहा है. इसमें लगभग 42433 किसान और 14 गांव दायरे में हैं. नीमका शाहजहांपुर, थोरा, रामनेर, ख्वाजापुर, पारोही, जेवर बांगर, मुकीमपुर शिवारा, किशोरपुर, बनवारीबांस, साबुता, अहमदपुर चवरौली, दयानतपुर, रोही और बंकापुर गांव में इसमें है. थोरा और रामनेर के करीब 17 हजार किसान इसमें शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें - ग्रेटर नोएडा के जेवर में बसेगी नई टाउनशिप, 6 गांवों की 420 हेक्टेयर जमीन का होगा अधिग्रहण

आवासीय भूखंड आवंटियों को राहत

कोरोना और अन्य बंदिशों के कारण जिन भूखंड आवंटियों खासकर बिल्डरों को अपनी परियोजनाएं (इंडस्ट्रियल, आवासीय) को पूरा करने में देरी हुई, उन्हें बिना भारी जुर्माने के एक साल की मोहलत दी जाएगी. अथॉरिटी ने माना कि कई वजहों से आवंटी समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पाए. लिहाजा उन्हें एक आखिरी मौका मिलना चाहिए. इसमें विलंब शुल्क कम करने या माफ करने को भी मंजूरी दी गई.  यीडा ने 11327 आवासीय भूखंड को ये राहत दी है. यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण (YEIDA) के मुताबिक, इन आवंटियों के लिए घर बनाने की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. उन्होंने लीज डीड तो ले ली थी, लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो पाया. अब बिना लेट फीस या जुर्माने के 31 दिसंबर 2026 तक ये निर्माण पूरा कर सकते हैं.

यमुना अथॉरिटी बोर्ड मीटिंग के फैसले

अथॉरिटी ने 11327 आवासीय भूखंड सेक्टर 16- 17, 18-20 और 22D में आवंटित किए थे. लेकिन अभी भी बिजली-पानी का बुनियादी काम 75 से 90 फीसदी तक हो पाया है. पहले यह शर्त थी कि आवंटियों को 45 दिनों के भीतर बिल्डिंग प्लान पास कराना होगा और अगले 60 दिनों में निर्माण शुरू करना होगा. ऐसा न किया तो आवंटन रद्द करने या पेनाल्टी का प्रावधान था.यीडा के सेक्टरों 18-20 और अन्य रेजिडेंशियल पॉकेट में सड़क, सीवर, बिजली) पूरी करने की समय सीमा तय की गई.बोर्ड ने टॉय पार्क, अपैरल पार्क और मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे स्पेशल इकोनॉमिक जोन में बुनियादी ढांचा सुधारने का निर्णय भी लिया

बकाया निपटाने के  लिए नई OTS योजना

बोर्ड ने जिन आवंटियों का बकाया है, उनके लिए एकमुश्त समाधान की (OTS) योजना मंजूर की है. ये 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी. आवासीय, व्यावसायिक, संस्थागत, मिक्स यूज के साथ 7 फीसदी आबादी प्लॉट के मामले में डिफॉल्टर को इसका फायदा मिलेगा. हालांकि ग्रुप हाउसिंग और टाउनशिप इसके दायरे में नहीं होंगी. निर्माण कार्य से पहले आवंटियों को YEIDA BPMS पोर्टल से बिल्डिंग नक्शा पास कराना होगा. बिना नक्शे के निर्माण अवैध माना जाएगा..

ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट से फरीदाबाद जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर लगेगा टोल टैक्स, जानें कब से होगी वसूली
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida International Airport, Jewar Airport, Land Acquistion, Yamuna Expressway Authority, YEIDA Board Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com